Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

नई दिल्ली न्यूज : राहुल गांधी को लेकर बोलीं कंगना रनौत- टपोरी की तरह आते हैं, महिलाएं असहज हो जाती हैं....

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 18, 2026 / Post views : 154

Share:

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर बहुत जोरदार हमला किया है। उन्होंने संसद की सीढ़ियों पर चाय-बिस्किट खाने के उनके बर्ताव पर कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता टपोरी की तरह बर्ताव करते हैं।

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बर्ताव की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका व्यवहार संसदीय मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है और वह संसद परिसर में 'तू-तड़ाक' करते हैं।

200 से ज्यादा पूर्व सैन्य अधिकारियों, रिटायर्ड अफसरों, पूर्व राजनयिकों और वकीलों की ओर से राहुल गांधी के आचरण पर सवाल उठाए जाने को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने उनके व्यवहार पर जोरदार हमला किया है।

'राहुल गांधी का बर्ताव बहुत अनकंफर्टेबल होता है'

हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद कंगना रनौत के मुताबिक, 'कोई (सांसद) इंटरव्यू दे रहा होता है तो उनको वो एक तरह से हूटिंग कॉल करते हैं....आ जा..आ जा...। मैं आपको बता रही हूं कि वो जिस तरह का बर्ताव करते हैं, वह बहुत ही अनकंफर्टेबल होता है..।


हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल भी फील होता है। क्योंकि, एकदम टपोरी की तरह वो आते हैं..और किसी को भी तू-तड़ाक करते हैं..।                                                                                       कंगना रनौत, बीजेपी सांसद


प्रियंका गांधी वाड्रा से सीखें राहुल गांधी-कंगना रनौत

इस दौरान कंगना रनौत ने राहुल गांधी की बहन और काँग्रेस पार्टी की एमपी प्रियंका गांधी वाड्रा के बर्ताव की सराहना भी की। उन्होंने कहा, 'उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए। उनका आचरण, उनका बर्ताव कितना अच्छा है। उनके एटिकेट्स कितने अच्छे हैं। लेकिन,मैं कहना चाहूंगी कि राहुल गांधी का शर्मनाक है।

संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी ने चाय-बिस्किट खाए

राहुल गांधी को लेकर यह विवाद मौजूदा बजट सत्र में संसद परिसर के भीतर केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के तरीके पर हो रहा है। इसमें राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने संसद के 'मकर द्वार'की सीढ़ियों पर चाय पी और बिस्किट खाए। सत्तापक्ष का आरोप है कि विपक्ष के नेता ने संसद कि मर्यादाओं का उलंघन  किया है।

रिटायर्ड अधिकारियों ने देश से माफी मांगने को कहा

  • 200 से ज्यादा रिटायर्ड अधिकारियों, पूर्व सैन्य अफसरों, राजनयिकों और वकीलों ने राहुल गांधी पर संसदीय मर्यादा के उल्लंधन का आरोप लगाया है।

  • 204 हस्ताक्षरकर्ताओं ने इसके लिए राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है।

  • इनका कहना है कि यह बर्ताव देश की सबसे बड़ी विधायी संस्था के सदस्यों के लिए अशोभनीय है।

  • 'संसदीय सीढ़ियां तमाशे या राजनीतिक नाटक का मंच नहीं हैं'

  • 'यह अहंकार और विशेषाधिकार की भावना दिखाता है'

  • 'इस हरकत से जानबूझकर स्पीकर की अवहेलना और संसदीय अधिकार के प्रति उपेक्षा की भावना जाहिर होती है'

  • 'अपने बर्ताव के लिए देश से माफी मांगें राहुल गांधी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts