Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: Jharkhand Train Accident : मुंबई-हावड़ा मेल हादसा-इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए हैं। 

Admin / Tue, Jul 30, 2024 / Post views : 448

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7
हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस के 18 बोगियां बेपटरी हो गईं। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए हैं। 
चाईबासा: चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसवां और बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के बीच हावड़ा से मुंबई जा रही मेल एक्सप्रेस ट्रेन के करीब इंजन सहित 18 बोगियों के बेपटरी होने की खबर है। इसके बाद हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों को रेलवे ने डायवर्ट कराया है। रेलवे ने 22861 हावड़ा टिटलागढ़ काटाबांझी इस्पात एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया दिया है। वहीं 3 एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 के करीब लोग घायल हुए हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर जताया दुख
सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है। सोशल मीडिया X के हैंडल पर हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है कि '@DCEastSinghbhum, @DCseraikella तत्काल घायलों के इलाज हेतु समुचित व्यवस्था करें। साथ ही उन तक हर जरूरत की हर मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हुए सूचना दें।'
इस बोगी में हुई दो लोगों की मौत
मुंबई हावड़ा मेल में दोनों ही शव B-4 बोगी से मिले हैं। ये स्लीपर बोगी है। हादसे में मारे गए दोनों ही लोग पुरुष हैं। फिलहाल रेलवे की तरफ से पहचान नहीं बताई गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
  • 22861 हावडा-कांटाबाजी एक्सप्रेस
  • 08015/18019 खड़कपुर धनबाद एक्सप्रेस
  • 12021/12022 हावड़ा बारबिल एक्सप्रेस
    इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट
    • 18114 बिलासपुर टाटा एक्सप्रेस को राउरकेला में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है
    • 18190 एर्नाकुलम टाटा एक्सप्रेस को चक्रधरपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है
    • 18011 हावड़ा चक्रधरपुर एक्सप्रेस को आगरा में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है
    • इन ट्रेनों का बदला रूट
      • 12262 हावड़ा सीएसटीएम दुरंत को खड़गपुर,भद्रक के रास्ते
      • 12130 हावड़ा पुणे एक्स्रेस ट्रेन को सीनी, कांड्रा, हटिया नुआगांव, राउरकेला के रास्ते
      • 18005 हावड़ा जगदलपुर को चांडिल मुरी, हटिया, राउरकेला के रास्ते
      • 12834 हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को चांडिल, हटिया राउरकेला के रास्ते
      • 18477 पुरी योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन को चांडिल, भोजोडीह, गोमो के रास्ते
      • 18029 एलटीटी शालीमार को राउरकेला हटिया के रास्ते टाटा होकर
      • 12859 सीएसटीएम हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन को राउरकेला हटिया, टाटा के रास्ते
      • 12833 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को राउरकेला हटिया के रास्ते टाटा होकर रवाना किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts