Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

care : बारिश के मौसम में नहाने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, इनसे चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो और रंगत होगी साफ

Abhyuday Bharat News / Sat, Aug 8, 2026 / Post views : 194

Share:

Monsoon Skincare in Hindi: बारिश के मौसम में त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। इस मौसम में चेहरे का निखार बरकरार रखने के लिए आप चेहरे पर इन चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

बारिश के मौसम में नहाने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं?

What to Apply on Face in Monsoon: बारिश के मौसम में सिर्फ सेहत से नहीं, त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इस मौसम में मुंहासे, फोड़े-फुंसियां और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। दरअसल, मानसून में नमी ज्यादा होती है, इसकी वजह से बैक्टीरिया, फंगस और वायरस जल्दी पनप जाते हैं। इन्हीं की वजह से तमाम समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। इसलिए मानसून में त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। आपको इस मौसम में नहाने से पहले चेहरे की प्रॉपर केयर जरूर करनी चाहिए। आप चेहरे पर ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण हो, ताकि स्किन बारिश के मौसम में भी सुरक्षित रहे और निखार बना रहे। आइए, जानते हैं बारिश के मौसम में नहाने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं (Barish ke Mausam me Nahane se Pehle Chehre Par Kya Lagaye)?

एलोवेरा

बारिश के मौसम में आपको नहाने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मानसून में होने वाली त्वचा संबंधियों से बचाते हैं। एलोवेरा त्वचा का निखार भी बढ़ाता है। यह दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन को मिटाने में असरदार होता है। Also Read - बारिश में बार-बार चेहरा धोना सही या गलत? जानिए एक्सपर्ट की राय

फिटकरी

बारिश के मौसम में चेहरे पर फिटकरी लगाना बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज नहाने से पहले चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं। इसमें एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस से बचाते हैं। इसके लिए आप गुलाब जल लें और इसमें फिटकरी का पाउडर मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। इससे त्वचा का चिपचिपापन भी कम होगा।

बेसन

बेसन स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। आप बारिश में नहाने से पहले चेहरे पर बेसन लगा सकते हैं। मानसून में त्वचा पर नमी रहती है, जिससे स्किन चिपचिपी नजर आती है। ऐसे में बेसन का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखता है और त्वचा की रंगत को सुधारता है। बेसन चेहरे के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को मिटाने में भी असरदार होता है। यह मुंहासों और ब्रेकआउट से बचाता है। Also Read - बारिश के मौसम में स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए? ये 5 टिप्स स्किन को रखेंगे हेल्दी

हल्दी

बारिश के मौसम में नहाने से पहले चेहरे पर हल्दी लगाई जा सकती है। इसके लिए आप दही या कच्चा दूध लें। इसमें हल्दी मिलाएं और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। हल्दी में करक्यूमिन गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों को मिटाते हैं और त्वचा का निखार बढ़ाते हैं। हल्दी में एंटी-सेप्टिक गुण भी होते हैं, जो त्वचा को मानसून में होने वाले स्किन इंफेक्शन से बचाते हैं।

मुल्तानी मिट्टी

मानसून के लिए मुल्तानी मिट्टी काफी लाभकाीर होता है। आपको बारिश के मौसम में नहाने से पहले चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी जरूर लगानी चाहिए। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोखता है और स्किन का निखार बढ़ाती है। Also Read - बारिश में भीगने के बाद क्या करें? इंफेक्शन और बीमारियों से बचने के लिए इस तरह रखें स्किन का ध्यान

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts