Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : होर्मुज के पास जहाज जब्त करने पर भड़का ईरान, ओमान सागर में अमेरिकी जहाजों पर दागे ड्रोन, तनाव

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 20, 2026 / Post views : 112

Share:

ईरानी ड्रोन हमले अमेरिकी नेवी की उसके शिप के खिलाफ कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं। इसने होर्मुज स्ट्रेट और ओमान के सागर के आसपास तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

तेहरान: ईरान ने ओमाग के सागर में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया है। अपने जहाज को सीज किए जाने के जवाब में ईरानी आर्मी ने ये हमले किए हैं। ईरान की ओर से सोमवार को बताया गया है कि उसके बलों ने ओमान सागर में अमेरिकी सैन्य जहाजों को ड्रोन से टागरेट किया है। अमेरिकी सेना के होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को सीज करने के कुछ घंटों बाद यह हमला किया गया। इन हमलों से नुकसान के बारे में जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

अमेरिकी कार्रवाई से बढ़ा तनाव

ईरान ने कहा है कि उसने अमेरिकी नौसेना को ड्रोन से निशाना बनाया है। ईरान की ओर से इस्तेमाल किए गए ड्रोन की संख्या, ऑपरेशन के दायरे और हमलों से नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है। ईरान की ओर से कहा गया है कि अगर अमेरिका की ओर से आक्रामकता होगी तो उसका सख्ती से और भरपूर जवाब दिया जाएगा।

इस टकराव तब शुरुआत तब हुई, जब अमेरिकी सेना ने ओमान सागर में एक ईरानी मालवाहक जहाज को रोकते हुए उसे कब्जे में ले लिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तौस्का नाम के इस जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी नेवी की नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश की। इस पर अमेरिकी मरीन ने उसे कब्जे में ले लिया।

ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान खातम अल-अंबिया ने अमेरिका की ओर से जहाज को रोके जाने की कड़ी निंदा की है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका दो सप्ताह के लिए लागू सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।ईरानीजहाज पर कब्जे को खातम अल-अंबिया ने सशस्त्र समुद्री डकैती करार दिया और जवाबी कार्रवाई की बात कही। इसके बाद अमेरिकी जहाज परड्रोन हमले की बातसामने आई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य लगातार ईरान और अमेरिका के बीच विवाद का केंद्र बना हुआ है। ईरान ने 28 फरवरी के बाद से इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण कर रखा है। अमेरिका की ओर से बीते एक हफ्ते से ईरानी बंदरगाहों और होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकेबंदी कर दी गई है। इसने इस पूरे क्षेत्र में तनाव को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है और समुद्री रास्ते से होने वाली वैश्विक सप्लाई को प्रभावित किया है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts