ब्रेकिंग
सूचना
नई दिल्ली न्यूज :-विदुषी अरुन्धती भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र मैत्रेयी महाविद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय) के द्वारा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 15-17 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया है ।

मैत्रेयी महाविद्यालय विदुषी अरुन्धती भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र द्वारा आगामी 15-17 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया है । आयोजन समिति के द्वारा इस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन की समुचित तैयारियां की जा रही हैं ।
इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का विषय INDIAN KNOWLEDGE SYSTEM : INTERDISCIPLINARY PERSPECTIVE ( Bringing Together Scholars Across Arts, Humanities,Sciences & Commerce ) है ।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ज्ञान प्रणाली : अंतर्विषयक परिप्रेक्ष्य पर सार्थक अकादमिक विमर्श को आगे बढ़ाना है ।
इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से शिक्षाविद , शोधार्थी , नीति - निर्माता ,सामाजिक वैज्ञानिक तथा तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे।
विदुषी अरुन्धती भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र मैत्रेयी महाविद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय) की प्राचार्य प्रो. हरित्मा चोपड़ा के निर्देशन में गठित किए गए आयोजन समिति के सचिव डॉ . प्रमोद कुमार सिंह एवं इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड साइंसेज़ के निदेशक प्रो. बलराम सिंह ने बताया कि देश की राजधानी नई दिल्ली मे आयोजित किए जा रहे इस महत्वपूर्ण इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को स्कूल ऑफ इंडिक स्टडीज़ (इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड साइंसेज़, यूएसए) तथा काउंसिल ऑफ इंडिक स्टडीज़ एंड रिसर्च, भारत के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस मंच से व्यावहारिक नीति -सुझाव, शोध सहयोग और डिजिटल संसाधन विकास के ठोस आयाम सामने आएंगे।

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में चयनित शोध -पत्रों का संपादित ग्रंथ (ISBN सहित) प्रकाशित
किया जाएगा तथा एक नीति -संक्षेप संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाएगा।
Tags :
# International News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन