Sat, 04 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

धोखे से कांड हो गया! PAC जवान की कार्बाइन से काशी विश्वनाथ मंदिर के पास चली गोली, 3 लोगों का जो हाल हुआ…

10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट में की आगजनी: करोड़ों की सामग्री जलकर खाक, जनपद सदस्य....

शनि की टेढ़ी नजर से क्यों कांपता है इंसान; जानें डर की वजह और आसान उपाय…

Rajasthan News: राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में पूरे प्रदेश में बारिश; कई शहरों में जलभराव....

खेत में बिछा था मौत का जाल: चारा काटते समय 11 हजार की लाइन की चपेट में आए दो दोस्त, दोनों की दर्दनाक मौत

पत्नी के सामने पति की बेरहमी से हत्या, पुरानी रंजिश में दातर से ताबड़तोड़ वार, 11 पर केस दर्ज

अंतर्राष्ट्रीय घुड़सवार से हुई 1.62 करोड़ की साइबर ठगी, पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

Ground Report: ‘छोटी काशी’ बनी नरक! कीचड़ के दलदल में तब्दील हुई सड़कें, स्कूली बच्चे और ग्रामीण परेशान

घर के पास पलटा अनियंत्रित ट्रक, 6 साल के बच्चे और तीन मवेशियों की मौत

सिया गोयल की प्राइवेट चैट लीकः केतन अग्रवाल संग शादी को लेकर सहेली से कही थी ये बात

सूचना

Panjab News : पत्नी के सामने पति की बेरहमी से हत्या, पुरानी रंजिश में दातर से ताबड़तोड़ वार, 11 पर केस दर्ज

Abhyuday Bharat News / Sat, Jul 4, 2026 / Post views : 3

Share:

पठानकोट में बड़ी दुखद करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पति को उसकी पत्नी के सामने मौत के मुंह में ढकेल दिया। शहर के कच्चे क्वार्टर क्षेत्र में यह हादसा हुआ, जहां गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दो कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने एक युवक को उसकी पत्नी की आंखों के सामने घेर लिया और दातर से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

युवक को पहले पठानकोट के निजी अस्पताल और बाद में अमृतसर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गुलशन कुमार निवासी कच्चे क्वार्टर के रूप में हुई है। उसकी पत्नी समीक्षा की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आठ आरोपितों को बाइनेम और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। संबंधित वार्ड के नगर निगम पार्षद ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे उन्हें पीसीआर से फोन आया कि उनके वार्ड में बड़ी वारदात हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। घटनास्थल पर केवल पुलिस की पीसीआर टीम मौजूद थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पूरी घटना की जानकारी मिली।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts