Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

रायपुर : : उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति सम्मानित

Abhyuday Bharat News / Thu, Aug 20, 2026 / Post views : 196

Share:

 उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति सम्मानित

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 में छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति श्री नीलेश खांडे एवं श्रीमती चित्ररेखा तारक को आदिवासी विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचार के लिए उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी सम्मान से नवाजा गया। जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने दोनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार मौजूद रहे।
छात्रावास अधीक्षक नीलेश खांडे को यह जिला स्तरीय सम्मान चौथी बार मिला है, जबकि वे राज्य स्तर पर भी दो बार उत्कृष्ट अधीक्षक के रूप में सम्मानित हो चुके हैं। सत्र 2016 में सरायपाली विकासखंड के ग्राम बलौदा छात्रावास में पदस्थापना के दौरान नीलेश खांडे ने बिना शासकीय मदद के, जन सहयोग से स्मार्ट क्लास और लाइब्रेरी की स्थापना की। जिससे अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र प्रथम श्रेणी में पास होकर प्रयास जैसी संस्थाओं में चयनित होने लगे। इसी प्रकार चित्ररेखा तारक ने प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, बिछिया (बसना) में शैक्षणिक व व्यवस्थागत सुधार कर छात्रावास की कायाकल्प बदल दी।
दंपत्ति की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें नवनिर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जहां दोनों ने बखूबी जिम्मेदारी निभाते हुए संस्था के उद्देश्यों को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में जिला मुख्यालय में पदस्थ रहते हुए दोनों प्रशासनिक व सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। नीलेश खांडे ने पीएम जनमन, धरती आबा और आदि कर्मयोगी अभियान को वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के नोडल के रूप में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने में अहम भूमिका है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts