Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : ‘न बीवी चाहिए न Iphone.. इन्हें बस शहादत से मतलब’; नए VIRAL ऑडियो में गीदड़ धमकी देते दिखा आतंकी मसूद अजहर,

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 246

Share:

‘न बीवी चाहिए न Iphone.. इन्हें बस शहादत से मतलब’; नए VIRAL ऑडियो में गीदड़ भभकी देते दिखा आतंकी मसूद अजहर, कहा- हमारे पास इतने सुसाइड बॉम्बर, संख्या बताऊँगा तो बवाल मच जाएगा.

‘न बीवी चाहिए न Iphone.. इन्हें बस शहादत से मतलब’; नए VIRAL ऑडियो में गीदड़भभकी देते दिखा आतंकी मसूद अजहर, कहा- हमारे पास इतने सुसाइड बॉम्बर, संख्या बताऊँगा तो बवाल मच जाएगा..

पाकिस्तान द्वारा पाला हुआ आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मसूद अज़हर का एक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।  इस संदेश में मसूद अज़हर ने दावा किया है कि उसके संगठन के पास हजारों आत्मघाती हमलावर मौजूद हैं, जो किसी भी वक्त हमले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  मसूद अज़हर ने इस ऑडियो में “शहादत” का जिक्र करते हुए कहा है कि उसके आतंकी न किसी सांसारिक सुविधा की मांग करते हैं ,और न ही किसी निजी लाभ की उसने यह भी कहा कि यदि वे संगठन में मौजूद आतंकियों की पूरी संख्या सार्वजनिक कर दें तो दुनिया भर के मीडिया में हलचल मच जाएगी, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि जैश-ए-मोहम्मद के पास बड़ी संख्या में प्रशिक्षित आतंकी मौजूद हैं। 

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे ऑडियो संदेश अक्सर तब जारी किए जाते हैं जब आतंकी संगठन किसी दबाव में होते हैं। हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान में जैश के कई ठिकानों पर की गई कार्रवाई और संगठन के दर्जनों सदस्यों की मौत के बाद यह संदेश सामने आया है। इसे मसूद अज़हर की मानसिक स्थिति और बौखलाहट का संकेत माना जा रहा है। 

वायरल ऑडियो में क्या है?

मसूद अज़हर ऑडियो क्लिप में ये बोलते सुनाई दे रहा है कि इस मजमे में अल्लाह के वो फिदाई मौजूद है जो रात के तीन बजे उठ के सिर्फ अल्लाह से शहादत मांगते हैं। ना ये कहते हैं कि कर्जे उतर जाए ना ये कहते हैं । कि बीवी मिल जाए ना ये कहते हैं मकान मिल जाए ना ये कहते हैं । दुकान मिल जाए ना ये कहते हैं । बच्चे आज्ञाकारी बन जाए ना ये कहते हैं यूरोप का वीजा मिल जाए ना ये कहते हैं अमरीका का वीजा मिल जाए ना ये अल्लाह से गाड़ी मांगते हैं ना नई नई तर्ज का मोटरसाइकिल मांगते है ना अल्लाह ताला से आईफोन मांगते है। 

न मोटरसाइकल चाहिए न Iphone… इन्हें बस शहादत से मतलब: अजहर

ये अल्लाह से कहते हैं अल्लाह शहादत दे दे। हम अमीर के दिल में डाल दे मुझे पहले नंबर पर कर दे मुझे आगे कर दे तरह तरह की सिफारिशें कराते हैं। आतंकी ने कहा, मुझे खत लिख-लिख के धमकियां देते हैं , कि हमें जल्दी भेज दो वरना ये हो जाएगा वरना वो हो जाएगा। मुझे अल्लाह का वास्ता देकर कहते हैं हमें जल्दी आगे भेज दो, हमें जल्दी आगे भेज दो मुझे रसूल के वास्ते दे के कहते हैं। हमें जल्दी आगे भेज दो मुझे मदीना शरीफ की दुआएं देकर कहते हैं , अल्लाह आपको मदीना दिखाए मुझे जल्दी आगे भेज दो। कभी क्या तरीका इख्तियार करते हैं, कभी क्या तरीका इख्तियार करते हैं रब से मुलाकात का इनको इतना शौक है। इतना शौक है ये एक नहीं है, ये दो नहीं है ये एक सौ नहीं है ये तीन सौ नहीं है ये एक हज़ार नहीं है। बता दूंगा तो कल दुनिया के मीडिया पर शोर मच जाएगा। 

बता दें कि इस ऑडियो के जारी होने की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बताया जा रहा है। गौरतलब है कि मसूद अज़हर 2019 के बाद से पब्लिकली नहीं दिखा है। पिछले साल बहावलपुर में उनके ठिकाने पर हुए एक बम धमाके के बाद से वे लगातार छुपा हुआ है। हालांकि उसके नाम से समय-समय पर ऑडियो और लिखित संदेश सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के संदेशों का मुख्य उद्देश्य डर का माहौल बनाना और संगठन की ताकत का प्रदर्शन करना होता है, ताकि उनके समर्थक और कैडर का मनोबल उच्च बना रहे। 




Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts