Fri, 26 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर होंगे अमर

दिल्ली में 30 जून से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे जानकारी, इन दस्तावेजों को रखें तैयार

भारत के चिकन नेक तक चीन की एंट्री हुई आसान, तीस्ता नदी पर बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान ने की बड़ी डील

76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का हुआ खुलासा, ट्रेड लिंक का संचालक आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार…

सुरक्षाबल को बड़ी सफलता, टेकला जंगल में हथियारों का बड़ा डंप, तो तोयामेटा से 24 लाख रुपए नगद बरामद…

ग्वालियर की बेटी ने MP का नाम किया रौशन: कृष्णा शर्मा का महिला हॉकी टीम में सिलेक्शन, कड़ी मेहनत से लिखी सफलता की कहानी

निर्जला एकादशी पर हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 40 सेक्टर में बांटा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR, अखिलेश ने BJP पर कसा तंज कहा-भाजपा राज में फुनगी को फांसी और शाखाओं को मिलेगी माफी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CM योगी के सख्त रुख के बाद FIR, सभी 8 आरोपी पुलिस की हिरासत में

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, फीस में 14 साल बाद बड़ी बढ़ोतरी ; देखें पूरी रेट लिस्ट

सूचना

मध्यप्रदेश न्यूज़ : ग्वालियर की बेटी ने MP का नाम किया रौशन: कृष्णा शर्मा का महिला हॉकी टीम में सिलेक्शन, कड़ी मेहनत से लिखी सफलता की कहानी

Abhyuday Bharat News / Fri, Jun 26, 2026 / Post views : 1

Share:

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बेटी कृष्णा शर्मा ने अपने शानदार खेल से पूरे शहर ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। कड़ी मेहनत और प्रदर्शन की बदौलत कृष्णा का सिलेक्शन भारतीय अंडर-21 महिला हॉकी टीम में हुआ है। वह 5 जुलाई से शुरू होने वाले यूनाइटेड किंगडम दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। संघर्ष, मेहनत और परिवार के सहयोग से टीम इंडिया तक पहुंची कृष्णा की कहानी हर बेटी के लिए प्रेरणा बन गई है।

जूनियर टीमों के खिलाफ टेस्ट मुकाबले खेलेगी भारतीय टीम

ग्वालियर की होनहार हॉकी खिलाड़ी कृष्णा शर्मा अब भारत की अंडर-21 महिला हॉकी टीम की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय मैदान में उतरेंगी। हॉकी इंडिया द्वारा घोषित टीम 5 जुलाई से स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां भारतीय टीम स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, अमेरिका और बेल्जियम की जूनियर टीमों के खिलाफ टेस्ट मुकाबले खेलेगी।

स्कर्ट पहनने पर मिले ताने, फिर भी नहीं मानी हार

कृष्णा शर्मा की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। हॉकी खेलते समय स्कर्ट पहनने को लेकर समाज के कुछ लोगों ने उन्हें ताने दिए, लेकिन कृष्णा ने हर आलोचना का जवाब अपने खेल से दिया। आज वही बेटी भारत की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही है,कृष्णा के पिता सुनील शर्मा एक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी का संचालन करते हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने हर परिस्थिति में अपनी बेटी का साथ दिया और उसके सपनों को उड़ान दी।

MP हॉकी अकादमी से की थी शुरुआत

कृष्णा शर्मा ने साल 2019 में मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी से हॉकी की शुरुआत की। कोचों के मार्गदर्शन और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2023 में उन्हें भारतीय अंडर-18 सब जूनियर टीम के साथ नीदरलैंड और बेल्जियम टेस्ट सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। जिसके बाद उनकी उपलब्धियों की सूची लगातार लंबी होती गई।

इस तरह हासिल की सफलता

वर्ष 2022 में हैदराबाद में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं और दो बार प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

वर्ष 2023 में ग्वालियर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता।

दिल्ली में आयोजित 29वीं चरनजीत राय नेहरू गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ में आयोजित हॉकी इंडिया जूनियर वेस्ट ज़ोन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के साथ प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

इसके बाद नई दिल्ली में आयोजित 31वें चरनजीत राय नेहरू गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ पूरे टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं।

वर्ष 2024 में रांची में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया इंटर ज़ोन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

वर्ष 2025 में बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

वर्ष 2025 में काकीनाडा में आयोजित 15वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

पुणे में आयोजित यूनिवर्सिटी वेस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।

 वर्ष 2026 में भुवनेश्वर में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट में उनकी टीम चौथे स्थान पर रही।

यूनाइटेड किंगडम दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

अब कृष्णा शर्मा भारतीय अंडर-21 महिला हॉकी टीम के साथ यूनाइटेड किंगडम दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ग्वालियर की यह बेटी न केवल शहर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की नई पहचान बन चुकी है। उनकी सफलता हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हर सपना पूरा किया जा सकता है। 

परिवार और शहर में ख़ुशी का माहौल

ग्वालियर की बेटी कृष्णा शर्मा की इस उपलब्धि पर पूरे शहर में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और हॉकी से जुड़े लोगों का कहना है कि कृष्णा आने वाले समय में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में भी अपनी जगह बनाएंगी और देश के लिए कई बड़े मेडल जीतेंगी। फिलहाल पूरे ग्वालियर और मध्यप्रदेश को अपनी इस बेटी पर गर्व है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts