Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

सतनाम संदेश : गुरु सुपुत्री " सहोद्रा माता जी " ध्यान,योग और आध्यात्मिक ज्ञान विरासत कि खान

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 236

Share:

प्रतीकात्मक तस्वीर

सहोद्रा माता जी के कार्य

सहोद्रा माता जी गुरु घासीदास जी जैसे ध्यानी योगी गुरु के सुपुत्री हैं इस नाते माता जी को बचपन से ही ध्यान,योग और आध्यात्मिक ज्ञान विरासत में मिला। माता जी सतनाम पर आस्था के साथ सतनाम का और गुरु घासीदास जी के महान संदेशों को प्रचारित करती रहीं।

सहोद्रा माता जी के प्रमुख कार्य इस प्रकार से हैं :-

  1. नारियों में जागृति लाने के लिए उन्हें उपदेशित करती रहीं उन्हें प्रोत्साहित करती रहीं और उनके मान सम्मान कि रक्षा हेतु हमेशा आवाज उठाती रहीं।

जिस प्रकार गुरु घासीदास जी ने कहा पर नारी ल माता मानिहव।

2. बेटी कि अधिकता होने पर पहले के समय में मटकियों में भरकर बेटियों को भंडार दिया जाता था अर्थात् मटकी में भरकर जमींन में गाड़ दिया जाता था जिसके विरोध में अभियान चलाकर लोगों में जागृति लाने का काम किए और बेटा बेटी की समानता को मूल बतायें जिस तरह गुरु घासीदास जी ने अपने अमृतवाणी में कहा कि एक घूवा मारे (भ्रूण हत्या) तेनों तोर बराबर आय।

प्रतीकात्मक तस्वीर

3.सहोद्रा माता जी ध्यानी,ज्ञानी होने के साथ ही उन्हें नाड़ी विद्या,स्पर्श चिकित्सा और आयुर्वेदिक चिकित्सा का बहुत ही गहरा ज्ञान था आयुर्वेद का और अन्य चिकित्सा का ज्ञान इन्हें विरासत में मिला था क्योंकि बुद्धिजीवी और बड़े-बड़े साहित्यकार बतलाते हैं गुरु घासीदास जी के पूर्वज पहले से इन सभी विद्याओं के जानकार थे और लोगों के उपचार एवं सहयोग कर सतत् जनसेवा कार्य में लगे हुए थे।

4.समाज के साधू संत और विचारक लोग बतलाते हैं कि सहोद्रा माता जी चर्मरोग के विशेषज्ञ थीं और किसी के शरीर में या दूध,दही,घी में अगर कीड़ा लग जाता था,कोढ़ या घिनही घांव है तो उनका भी उपचार करती थीं।

5.माता जी के द्वार और दरबार में सभी समस्यों के निवारण के लिए परामर्श दिया जाता था और दीन दुखियों को सहयोग प्रादान किया जाता था।

6.जगत् वंदनीय सहोद्रा माता जी के धाम में सत्संग के अलावा विशाल भंडारे का संचालन हमेशा चलता रहता था माता जी अपने द्वार से किसी को भी भूंखा नहीं जाने देती थीं।

7.बालिकाओं के बाल विवाह करने की प्रथा का विरोध करती थीं।

8.गुरु घासीदास जी के सिध्दांत के आधार पर माता जी विधवा विवाह की समर्थक थीं और विधवा विवाह कराने का प्रचार करती थीं।

Tags :

#CG NEWS #SATNAMI_SAMAJ

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts