Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

मध्यप्रदेश न्यूज : रब ने बना दी जोड़ी, 17 साल के इंतजार के बाद मुकेश के घर गूंजी शहनाई, 1300 किलोमीटर दूर मिला जीवनसाथी

Abhyuday Bharat News / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 140

Share:

बड़वानी के अंजड़ में रहने वाले 35 वर्षीय मुकेश कुशवाह ने साबित कर दिया कि प्रेम के लिए कद नहीं, दिल मायने रखता है। सोशल मीडिया पर यूपी की नेहा से हुई मुलाकात और फिर अयोध्या में विवाह की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है।

बड़वानी: मध्य प्रदेश के जिले के अंजड़ नगर में इन दिनों एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने यह साबित कर दिया कि सच्चा रिश्ता दूरी या कद नहीं, बल्कि दिलों की समानता से बनता है। नगर परिषद अंजड़ में पिछले 17 वर्षों से कार्यरत मुकेश कुशवाह ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर की नेहा कुशवाह के साथ विवाह कर एक नई मिसाल पेश की है।

तीन से चार फीट है दोनों की हाईट

करीब 35 वर्षीय मुकेश का कद सामान्य से कम, लगभग तीन से चार फीट है। इसी वजह से उन्हें लंबे समय तक जीवनसाथी की तलाश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनके पिता रामू कुशवाह का भी कद छोटा था और उनका निधन हो चुका है। परिवार में बड़े भाई राधू कुशवाह उनका सहारा हैं।

सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात

करीब दो वर्ष पहले मुकेश की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से नेहा कुशवाह से हुई, जो बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं। नेहा का कद भी सामान्य से कम है, जिससे दोनों के बीच एक खास समानता बनी। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे गहरी दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गया।

दोनों के परिवार भी हुए राजी

जब दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, तो उन्होंने अपने-अपने परिवारों को इसके बारे में बताया। नेहा के परिजन अंजड़ पहुंचे और मुकेश व उनके परिवार के बारे में जानकारी ली। मुकेश के स्वभाव, नौकरी और पारिवारिक स्थिति से संतुष्ट होकर दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए।

दूरी और कद केवल शरीर के पैमाने हैं। हमें एक-दूसरे के स्वभाव और सादगी से प्यार हुआ। भगवान राम की नगरी में हमारा रिश्ता जुड़ा है, इससे बड़ी खुशी और क्या होगी?

मुकेश कुशवाह, नवविवाहित  

अयोध्या में हुआ विवाह

परिवारों की सहमति के बाद मुकेश और नेहा का विवाह अयोध्या में भगवान श्रीराम की नगरी में सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शादी के बाद नवदंपति अंजड़ लौटे, जहां उन्होंने श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर में दर्शन किए। स्थानीय लोगों और परिचितों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts