Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

मुंगेली / पथरिया न्यूज़ : जातिगत दुर्भावना से बरसात के मौसम मेँ तोड़फोड़ से लेकर कथित ऑनलाइन ठगी तक का मामला , मर्राकोना की महिला ने की शिकायत

Abhyuday Bharat News / Sun, Sep 27, 2026 / Post views : 516

Share:

पथरिया। थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मर्राकोना निवासी कविता जोशी पति शैलेंद्र जोशी ने अपने परिवार के साथ कथित रूप से हुई कार्रवाई और बाद में मुंगेली SP के नाम पर हुई 10 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत की है।

शिकायत के अनुसार, कविता जोशी आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवार से हैं। उनका मकान जर्जर हालत में है। बारिश के दौरान मकान में पानी टपकने तथा दीवारों के क्षतिग्रस्त होने की समस्या होने के कारण परिवार ने गांव की एक जगह पर अस्थायी झोपड़ी बनाई थी। बारिश से बचने के लिए परिवार कुछ समय ग्राम पंचायत के यात्री प्रतीक्षालय में भी रुका था।

पीड़ित परिवार के पास रहने को घर नहीं, सायद इनको प्रधानमंत्री आवास की जरूरत नहीं है

⭕ ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा शासकीय प्राथमिक पाठशाला के बगल मेँ 25डिसमिल जमीन पर कब्जा

⭕ उपसरपंच के द्वारा आधा एकड़ जमीन पर मकान - बाड़ी बनाकर कब्जा करने की शिकायत

⭕ ग्राम पंचायत मर्राकोना पंच हरी/ पिता पुनीत वर्मा सरकारी भूखंड एक एकड़ जमीन पर खेती बाड़ी करने की शिकायत

⭕ पूर्व उप सरपंच लक्ष्मी नारायण जोशी ढ़ेड एकड़ जमीन कब्जा कर खेती एवं सब्जी उगाया जा रहा शिकायत

⭕ वर्तमान सरपंच के संरक्षण मेँ 8 कमरा का आलीशान मकान बनाने का कार्य महेश्वर गोपाल के द्वारा निर्माण किया जा रहा है कलेक्टर महोदय को लिखित शिकायत

⭕ ग्राम पंचायत मर्राकोना मेँ 80 प्रतिशत कब्ज़ाधारी कार्यवाही एक व्यक्ति पर क्यों...?

कब्ज़ाधारियों के नाम निम्न प्रकार से है -

फूलचंद कोटवार, घनश्याम गोटिया बबुला कौशिक, रामखेलावन वर्मा, शिवकुमार वर्मा (सचिव),

फिरंता केवट (पंच )

लखन वर्मा, कलीराम यादव, शोभित जोशी, सोनचरण जोशी, घसीयां दास जोशी, छबिलाल जोशी, संतोष वर्मा (सचि), सोनू वर्मा, सोहन कौशिक (मास्टर)

झंगलु केवट, कुंदन यादव, मेला राम यादव, रामसनेही यादव, सहुरा केवट, वृंदा गोड़, महाशिव जोशी, रामकुमार कुर्रे, सुरेश बंजारे, कोंदु केवट, उत्तम वर्मा, लखन वर्मा, रामकुमार वर्मा, फिरतू केवट, राजेश यादव, दिलहरण यादव, राजू कौशिक, हेमचरण जोशी, घनश्याम कुर्रे, राघव दास कुर्रे, रामू जोशी, भागवत जोशी, इतवारी केवट, नोहर चरण जोशी, गणेश वर्मा, बसंत कौशिक, फिरतू केवट राकेश उपसरपंच, चुटी वर्मा, मनबोध केवट, जैन दास घृतलहरे, संतराम केवट, पंचराम केवट, रामदास जोशी, संतोष वर्मा, लखनु गोड़, काशीराम जोशी, मांगीलाल जोशी, बेदन जोशी, मकसूदन, कन्हैया केवट, रामकुमार केवट, राम प्रसाद जोशी, सोहन दास जोशी, रवि कौशिक, राजू जोशी, गुहरा यादव, रामसनेही यादव, पंचराम केवट, गेंद सिंह, मंगलू निषाद, रेवा निषाद, मिश्रीलाल घृतलहरे, सोनू भगत जोशी इत्यादि लोगो ने शासकीय जमीन पर कब्जा कर घर मकान, खेती बाड़ी बनाकर कब्जा किया गया है जांज की जाय

⭕ हाई कोर्ट के आदेश को नज़रअंदाज करते कार्यवाही

दिनांक 12 3.2024 को हल्का पटवारी द्वारा भेजा भेजा कब्जा करने की शिकायत तहसीलदार महोदय के समक्ष किया गया था जिसके आधार पर न्यायालय तहसीलदार के आदेश अनुसार मेरे उक्त मकान को तोड़ दिया गया था उक्त प्रकरण माननीय बिलासपुर हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर माननीय न्यायालय द्वारा आदेशित किया गया था कि तोड़े गए मकान की मौजा राशि दिया जावे तथा पुनर्वास का इंतजाम किया जाने हेतु आवेशित किया गया था जिसके बाद भी आदेशों का पालन नहीं किया गया और बलपूर्वक झोपड़ी में मकान को बारिश के मौसम में तोड़ दिया गया

⭕ बेजाकब्जा हटाने जातिगत कार्रवाई का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि बेजाकब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पथरिया की मौजूदगी में जेसीबी से निर्माणाधीन ढांचे को हटाया गया। शिकायत में परिवार के साथ झूमाझटकी तथा दैनिक उपयोग की सामग्री इधर-उधर किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने कार्रवाई के दौरान चोट लगने की बात भी शिकायत में कही है।

पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि उनके मकान निर्माण के लिए रखे छड़, गिट्टी और रेत सहित अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग यात्री प्रतीक्षालय निर्माण में किया गया। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

⭕ पति को पुलिस कार्रवाई में भेजे जाने का दावा

शिकायत के मुताबिक, कविता जोशी के पति शैलेंद्र जोशी के विरुद्ध कार्रवाई की गई और उन्हें थाना पथरिया लाया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे अपने दो बच्चों के साथ कई घंटे थाने में रहना पड़ा।

मुंगेली SP के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत के सरपंच रामचरण ध्रुव एक व्यक्ति के साथ उसके घर पहुंचे और एक मोबाइल नंबर पर बात कराते हुए बताया कि यह मुंगेली SP का फोन है।

शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को मुंगेली SP बताते हुए उसके पति को मामले से राहत दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। पीड़िता का दावा है कि बातचीत के बाद उसे

7024603759 नंबर से जुड़े गोविन्द दास नाम के खाते/UPI पर राशि भेजने के लिए कहा गया।

इसके बाद पीड़िता ने चॉइस सेंटर संचालक दिनेश देवांगन के माध्यम से कथित रूप से 10,000 रुपये UPI किए।

बाद में जब पीड़िता मुंगेली SP कार्यालय पहुंची और संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला। इसके बाद उसे कथित ठगी का संदेह हुआ और उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत देकर रकम वापस कराने तथा मामले की जांच की मांग की।

⭕ पुलिस जांच से सामने आएगी सच्चाई

मामले में फोन नंबर, UPI लेनदेन, बैंक/खाता विवरण और संबंधित व्यक्तियों के बीच हुई बातचीत की जांच महत्वपूर्ण होगी। वहीं, सरपंच रामचरण ध्रुव की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोपों की भी जांच आवश्यक है।

समाचार में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के कथन पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का पक्ष प्राप्त होना शेष है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts