Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

उत्तर प्रदेश :- गोरखपुर न्यूज : गोरखपुर में फर्जी IAS: प्रीतम निषाद कर चुका है 26 शादियां! बहन और जीजा संग मिलकर करता था फ्रॉड...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 136

Share:

इटावा के युवक प्रीतम निषाद ने गोरखपुर की लड़की से खुद को आईएएस बताकर शादी की थी। पुलिस जांच में पता चला कि वह अब तक 26 शादियां कर चुका है।

गोरखपुर: इटावा के एक युवक के फर्जी आईएएस बनकर गोरखपुर की लड़की से शादी करने का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रोज नए नए खुलासे सामने आ रहे हैं। आरोपी प्रीतम सिंह निषाद ने अब तक कुल 26 शादियां की हैं। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं इटावा पुलिस ने भी युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर रोज दबिश दी जा रही है।

बीते 11 मार्च को कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी राधेश्याम कश्यप की छोटी बेटी का विवाह, इटावा के रहने वाले प्रीतम सिंह निषाद के साथ हुआ था। शादी के अगले ही दिन परिजनों को पता चला कि दूल्हा फर्जी आईएएस है। न ही उसकी तैनाती मानिकपुर जिले में एसडीएम पद पर है। उसने झूठ बोलकर शादी की है।


युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वह कोई आईएएस अधिकारी नहीं है। इटावा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। वहां भी आरोपी के खिलाफ जांच जारी है। आरोपी की बहन और जीजा भी इस फ्रॉड में शामिल है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जरूरत पड़ने पर गोरखपुर से भी एक टीम इटावा भेजी जा सकती है।

एसएसपी डाक्टर कौस्तुभ


लड़की को बेचने की चल रही थी तैयारी!

आरोपी द्वारा लड़की पक्ष से कुल 15 लाख नगद सहित 18 से 20 लाख रुपए हड़प लिये गए थे। परिजनों को जब यह पता चला कि आरोपी और उसकी बहन की तरफ से लड़की को बेचने की तैयारी चल रही है तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में वह इटावा पहुंचे और किसी तरह लड़की को लेकर गोरखपुर वापस लौट आए। यहां आकर कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की गई।


2 साल से पैरालाइज हैं लड़की के पिता 

पीड़िता के पिता राधेश्याम कश्यप ने abn express news 24 x 7 से बातचीत में बताया कि बड़ी बेटी दिल्ली रहती है। उसी ने किसी निषाद विवाह ग्रुप से प्रीतम की जानकारी इकट्ठा की थी। बातचीत के आधार पर बात आगे बढ़ी। आरोपी ने आईएएस होने के साक्ष्य प्रस्तुत कर हमें विश्वास में ले लिया। पूर्व में बगैर दहेज के शादी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में मुकर गया और खर्च के नाम पर 15 लाख रुपए ले लिए। अब मैं पूरी तरह बर्बाद हो चुका हूं। पिछले 2 साल से पैरालाइज होने की वजह से ऑन बेड हूं। हमारी बेइज्जती हो चुकी है और लड़की की बदनामी भी, मुझे किसी भी तरह न्याय चाहिए।


मात्र एक कमरे का था लड़के का मकान: राधेश्‍याम कश्‍यप

पिता ने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले। पुलिस की जांच और प्रीतम के गांव वालों से पता चला है कि यह उसकी 26वीं शादी थी। उसके खिलाफ इटावा के थाने में दो लड़कियों ने मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। वहीं, गांव वालों का कहना है की वह और उसका परिवार कई साल पहले गांव से भागा हुआ है। वह फर्जी है और प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जब हम लोग इटावा स्थित उसके घर पहुंचे तो जिस कमरे में बेटी मौजूद थी, वह एक कमरे का मकान था। घर में शौचालय भी नहीं था। इस फर्जीवाड़े में आरोपी प्रीतम की बहन और उसका जीजा भी शामिल हैं।

गोरखपुर में पहले भी पकड़ा गया था फर्जी आईएएस

बता दें कि अभी कुछ महीने पहले ही गोरखपुर के गुलहरिया थाना क्षेत्र में बिहार के एक युवक ललित कुमार द्वारा फर्जी आईएएस बनने का मामला लगातार सुर्खियों में था। उस दौरान समाचार पत्रों से लेकर बड़े चैनलों पर खबर प्रमुखता से चलाई गई थी। फर्जी आईएएस ने भी सोशल मीडिया पर कई ऐसे साक्ष्य छोड़ रखे थे, जिससे पता चलता था कि वह प्रशासनिक अधिकारी है। ललित ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए ठगे थे और तीन शादियां भी की थी, जिनमें दो प्रेमिकाएं थी। अपना रूप जमाने के लिए बिहार में एक अधिकारी को जांच के दौरान उसने तमाचा भी मारा था। ललित का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश तक फैला था।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts