Sun, 07 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

नेपाल के विदेश मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर भारत में, पुराना राग दोहराते हुए फिर कहा- ‘कालापानी-लिपुलेख हमारी जमीन’

विश्वगुरु' सरकार अपने नागरिकों को महंगाई से नहीं बचा पा रही; LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, विपक्ष ने PM मोदी को घेरा

झारखंड राज्यसभा सीट विवाद खत्म हुआ, JMM-कांग्रेस में 1-1 सीट पर बनी सहमति

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय युवक की हत्या, फर्जी पिज्जा ऑर्डर के बहाने सिर में मारी गोली

पुणे की ‘प्रोजेक्ट X हाउस’ की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, हिरासत में 156 लोग; लाखों की शराब और ड्रग्स जब्त

धरम-करम छोड़ कांड कर दिया! कथा वाचक ने युवती के साथ किया रेप, जानिए कुकर्म की पूरी कहानी

ये गार्ड कम, ‘गुंडे’ ज्यादा! जिला महिला अस्पताल में इलाज के नाम पर की जाती है बदतमीजी, VIDEO वायरल, बेसुध जिम्मेदार?

“कॉकरोच को बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है…” अनिल विज के बयान से मचा सियासी बवाल, X पर छिड़ी जंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

सूचना

हरियाणा न्यूज़ : “कॉकरोच को बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है…” अनिल विज के बयान से मचा सियासी बवाल, X पर छिड़ी जंग

Abhyuday Bharat News / Sat, Jun 6, 2026 / Post views : 5

Share:

हरियाणा के मंत्री अनिल विज के एक ट्वीट ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। उन्होंने 'कॉकरोच' शब्द का उपयोग करते हुए तीखा तंज कसा, जिस पर अब सोशल मीडिया पर घमासान जारी है।

चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह बना उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिया गया एक तीखा बयान, जिसने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक नई बहस छेड़ दी है। विज ने अपने पोस्ट में लिखा— “कॉकरोच एक बहुत ही गंदे कीट का नाम है। इसको छोटा बच्चा भी देखकर चप्पल से कुचल देता है। संघर्ष करो, यह प्रजातंत्र है, सबको अधिकार है, परंतु अपना नाम बदल लो।” विज के इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

दरअसल, हाल के दिनों में हरियाणा की राजनीति में “कॉकरोच” शब्द को लेकर एक अलग तरह की राजनीतिक बहस चल रही है। इसी कड़ी में अनिल विज की यह टिप्पणी सामने आई, जिसे लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने मंत्री के बयान का समर्थन किया, तो कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए।

X पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “फूल तो कमल का भी सुंदर है, लेकिन हरकतें तो नीच हैं, क्या फायदा नाम बदलने से।” वहीं एक अन्य यूजर RP नाम के अकाउंट से लिखा गया कि “बेरोजगार युवकों की तुलना कॉकरोचों से करने से पहले माननीयों और अधिकारियों को भी सोचना चाहिए था। यह शब्द उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं लिया, बल्कि उन पर थोपा गया है।”

इसी बीच एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “साहब फिर एक छोटे से कॉकरोच से बीजेपी वालों का हलक क्यों सूख रहा है? अगर कुछ काम सही से किया होता तो डर नहीं लगता।” वहीं कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक कटाक्ष बताते हुए विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच नई सियासी शब्दावली का हिस्सा करार दिया।

अनिल विज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हरियाणा की राजनीति में बयानबाजी पहले से तेज है। विज अक्सर अपने बेबाक और सीधे अंदाज के कारण चर्चा में रहते हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हालांकि, उनके इस बयान पर विपक्ष की ओर से अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है।

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या यह बयान सिर्फ एक राजनीतिक तंज था या आने वाले दिनों में इस पर सियासत और गरमाएगी? फिलहाल, X पर “कॉकरोच” को लेकर छिड़ी यह बहस थमती नजर नहीं आ रही।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts