Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

बिहार :-पटना न्यूज : बिहार में 'नीतीश युग' का अंत, 15 अप्रैल को लोकभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण, लेकिन मुख्यमंत्री कौन?

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 150

Share:

बिहार में 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक खत्म होने के बाद 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। ये बैठक केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में होगी।

पटना: बिहार की सियासत में बड़े बदलाव की पटकथा लिखी जा चुकी है। राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस अब अंतिम पड़ाव पर है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित किया जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका अभी फैसला नहीं हुआ है। लेकिन शपथ ग्रहण की तारीख पक्की हो गई है।


मंगलवार को बिहार एनडीए में चलेगी बैठकों का दौर

बिहार में कल यानी मंगलवार 14 अप्रैल को दोपहर तक बैठकों का दौर चलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह से ही बैठकों का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिसमें सत्ता परिवर्तन की औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। सुबह 10 बजे बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए जाएंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक के फैसलों की जानकारी दी जा रही है। माना जा रहा है कि इसी में बड़े फैसलों का ऐलान हो सकता है।

दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक

बीजेपी विधायक दल की दोपहर 2 बजे अहम बैठक होगा। इस महत्वपूर्ण बैठक की अगुवाई केंद्रीय मंत्रीशिवराज सिंह चौहानकरेंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी और बीजेपी से किस नेता को सीएम बनाया जाए। इस पर फैसला हो सकता है।

4 बजे एनडीए की बैठक, फिर हो सकता है सीएम के नाम का ऐलान

बीजेपी की बैठक के बाद एनडीए के विधायक दलों की बैठक होगी। इस बैठक में एनडीए का नेता चुने जाने की संभावना है। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। माना जा रहा है मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान खुद नीतीश कुमार ही कर सकते हैं।

नए चेहरे के साथ नई शुरुआत

सूत्रों की मानें तो बिहार अब 'नीतीश युग' से आगे बढ़ने को तैयार है। मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नए और चौंकाने वाले चेहरे का ऐलान हो सकता है। कल होने वाली बैठकों पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यहीं से नई सरकार की रूपरेखा स्पष्ट होगी। हालांकि सीएम कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब मंगलवार को ही पता चलेगा।

बता दें, बिहार में सीएम पद के लिएसम्राट चौधरीके अलावा कुछ नेताओं सहित तीन महिला विधायकों के भी नाम चल रहे हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts