ब्रेकिंग
सूचना
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह के आखिर में अपने सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन में अपनी जिम्मेदारियों की वजह से उन्हें वॉइट हाउस में ही रहना होगा। इसके पहले अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यू जर्सी स्थित गोल्फ प्रॉपर्टी पर रुकने का प्लान कैंसल कर दिया है और वॉइट हाउस लौट गए हैं।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "हालांकि मैं अपने बेटे डॉन जूनियर और ट्रंप परिवार की सबसे नई सदस्य, उनकी होने वाली पत्नी बेटिना के साथ रहना चाहता था, लेकिन सरकार के जुड़ी परिस्थितियों और अमेरिका के प्रति प्रेम की वजह से मैं ऐसा नहीं कर सकता।" ट्रंप ने आगे लिखा कि मुझे लगता है कि इस महत्वपूर्ण समय के दौरान मेरे लिए वॉशिंगटन में वॉइट हाउस में रहना जरूरी है।
ट्रंप ने शादी में न जाने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिका ईरान पर नए सिरे से हमला शुरू करने के लिए गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके साथ ही उनका प्रशासन पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक वार्ता भी जारी रखे है।
ट्रंप ने एक दिन पहले ही संकेत दिया था कि वह बेटे की शादी से दूर रह सकते हैं। इसके लिए उन्होंने ईरान को वजह बताया था। ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि मेरे पास ईरान और कुछ अन्य मामले हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप जूनियर चाहते थे कि वे इस समारोह में शामिल हों। CNN ने बताया है कि शादी का समारोह बहामास के छोटे से आइलैंड पर होगा, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और मित्र शामिल होंगे।
ट्रंप ने शुक्रवार की रात न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में अपने गोल्फ क्लब में बिताने की योजना बनाई थी। हालांकि, वॉइट हाउस ने शुक्रवार को अपडेटेड शेड्यूल जारी किया जिससे पता चला कि उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है और वे वॉशिंगटन लौटेंगे। इस बीच CBS न्यूज ने बताया है कि अमेरिकी सैन्य और खुफिया अधिकारी अपना वीकेंड प्लान कैंसल कर रहे हैं। इसके ईरान को लेकर आशंकाएं तेज हो गई हैं।
Tags :
# International News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन