Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

Madhyapadesh : मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 29, 2026 / Post views : 215

Share:

भोपाल। देश की सियासत में इन दिनों मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet Expansion) के संभावित विस्तार को लेकर सुगबुगाहट बेहद तेज हो गई है। इस बीच राजनीतिक गलियारों से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश के खाते से एक और सांसद को केंद्र सरकार में जगह मिल सकती है। चर्चा है कि हाल ही में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

पंजाब का बड़ा चेहरा हैं तरुण चुघ

तरुण चुघ भाजपा संगठन का एक बेहद मजबूत स्तंभ माने जाते हैं। वे मूल रूप से पंजाब से आते हैं और वहां पार्टी का एक बड़ा और प्रभावशाली चेहरा हैं। हालांकि, हाल ही में भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश के कोटे से राज्यसभा भेजा था। दिल्ली के सियासी हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि आगामी कैबिनेट विस्तार में पंजाब और संगठन में उनके काम को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो दिल्ली दरबार में मध्य प्रदेश का दबदबा और अधिक बढ़ जाएगा।

अभी मध्य प्रदेश के ये 6 सांसद हैं केंद्र में मंत्री

वर्तमान में मोदी सरकार में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व बेहद मजबूत है। सूबे से कुल 6 सांसद (5 लोकसभा और 1 राज्यसभा) केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।

1.शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री विदिशा (लोकसभा)

2.ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालयगुना (लोकसभा)

3.डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीककेंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रीटीकमगढ़ (लोकसभा)

4.सावित्री ठाकुरमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री)धार (लोकसभा)

5.दुर्गादास उईकेजनजातीय मामलों के मंत्रालय (राज्य मंत्री)बैतूल (लोकसभा)

6.एल. मुरुगनसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय (राज्य मंत्री)मध्य प्रदेश (राज्यसभा)

जॉर्ज कुरियन भी रहे मप्र के खाते से मंत्री

इससे पहले केरल से आने वाले भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन को भी मध्य प्रदेश के कोटे से ही राज्यसभा भेजकर केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।

मध्य प्रदेश को क्यों मिल रही है इतनी तरजीह?

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर क्लीन स्वीप (सभी सीटें जीतकर) कर भाजपा ने इतिहास रचा था। राज्य में पार्टी के इस बंपर प्रदर्शन का इनाम केंद्र सरकार में मंत्रियों की संख्या के रूप में साफ दिखाई दे रहा है। अब तरुण चुघ के नाम की चर्चा ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उत्साह और बढ़ा दिया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts