Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली साकेत बिल्डिंग हादसाः दो लोगों की मौत, घटनास्थल पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, बोलीं- बख्शे नहीं जाएंगे जिम्मेदार

Abhyuday Bharat News / Sun, May 31, 2026 / Post views : 45

Share:

दिल्ली साकेत बिल्डिंग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। हादसे के दूसरे दिन रविवार सुबह सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) घटनास्थल पहुंचीं। दिल्ली सीएम ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेकर उचित कार्रवाई का आदेश दिया।

घटनास्थल से जाते समय सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया कर्मियों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदार को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले शनिवार बिल्डिंग हादसे की जानकारी होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था- साकेत मेट्रो स्टेशन के पास बिल्डिंग गिरने की घटना से बहुत परेशान हूँ। NDRF, दिल्ली फायर सर्विसेज़, दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद देने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। हालात पर करीब से नज़र रखी जा रही है, और सभी संबंधित एजेंसियां ​​मिलकर काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

हादसे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीएम रेखा गुप्ता ने इस हादसे को लेकर अधिकारियों से राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। वहीं, घटनास्थल से जाते समय सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया कर्मियों से भी बात की। 

ढहते हुए दूसरी इमारत पर जा गिरी थी बिल्डिंग
बता दें कि शनिवार देर शाम साकेत मेट्रो स्टेशन के पास महरौली थाना इलाके के सैदुलाजाब में पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। यह इमारत पास की ही एक दूसरी बिल्डिंग पर जा गिरी थी। बिल्डिंग गिरने से नीचे बनी कैंटीन में खाना खा रहे कुछ छात्र मलबे में दब गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। फायर डिपार्टमेंट तथा एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंची और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जो रविवार सुबह तक जारी रहा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक 18 लोगों की मौत की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय इमारत व आसपास कुछ विदेशी छात्रों सहित 70-80 लोग मौजूद थे। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि अब एक-दो लोग ही फंसे हो सकते हैं। वहीं सूत्रों की माने तो मौतों का आंकड़ा 18 तक पहुंच गया। बताया कि एम्स में 11 शव और सफदरगंज में 5 शव लाए गए हैं। दो की मौत रात हो गई थी। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Tags :

Breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts