Thu, 25 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

जयपुर में कोचिंग संचालकों पर गिरी गाज: सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले 25 संस्थान सील, देखें पूरी लिस्ट

नीलगिरि रथ यात्रा : सुरक्षा के लिए पहली बार तैनात होंगे AI कैमरे, श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष बस …

पंजाब के 10 जिलों में आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट, बारिश को लेकर भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर गरमाई सियासत: PCC चीफ बैज ने कहा- कांग्रेस नेताओं की एकजुटता से BJP क्यों हो रही परे

CG Breaking News : रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

सीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भगदड़, झारखंड प्रीमियर लीग T-20 के फाइनल मैच के दौरान घटना, कई यात्री घायल, देखें व

​मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार सगी बहनों समेत 5 किशोरियां डूबीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विशेष लोक अदालत को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली अधिकारियों की बैठक, राज्य के 199 मामलों में होगी सुनवाई

राम मंदिर के दान से ‘कागभुसुंडि’ गायब? अखिलेश ने बोला हमला, कहा- FIR के बिना SIT बिना तीर की कमान

सूचना

दिल्ली : दिल्ली क्राइम: राशिद हत्याकांड का मुख्य आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 23, 2026 / Post views : 18

Share:

दिल्ली के दयालपुर इलाके में हुए चर्चित राशिद हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी हारून सैफी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भागीरथी विहार निवासी 24 वर्षीय हारून सैफी इस मामले में लंबे समय से वांटेड था। उसकी गिरफ्तारी स्पेशल स्टाफ की एक विशेष कार्रवाई के दौरान सिग्नेचर ब्रिज और खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के बीच स्थित क्षेत्र से हुई।

गिरफ्तारी के दौरान हुई फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद स्पेशल स्टाफ टीम ने खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के आसपास घेराबंदी की। जैसे ही हारून वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया। हालांकि, उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक गोली हारून के पैर में लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हथियार और स्कूटी बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राशिद हत्याकांड का तीसरा और मुख्य आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हारून सैफी राशिद हत्याकांड का तीसरा और सबसे अहम आरोपी है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि हारून लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को जांच में बड़ी सफलता माना जा

15 जून को हुई थी राशिद की हत्या

गौरतलब है कि 15 जून को दयालपुर थाना क्षेत्र में पानी के प्लांट का संचालन करने वाले राशिद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद दयालपुर थाने में FIR संख्या 293/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अब पूरे षड्यंत्र की कड़ियां जोड़ेगी पुलिस

हारून की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या की साजिश, वारदात में शामिल अन्य लोगों और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts