Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- देश दुनिया : हॉर्मुज स्ट्रेट से आने वाले भारतीय जहाजों को खतरा! एस्कॉर्ट कर रहे हैं इंडियन नेवी के वॉरशिप...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 283

Share:

हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय झंडे वाले व्यापारिक जहाजों को इंडियन नेवी के वॉरशिप सुरक्षा दे रहे हैं। हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर कर आ रहे जहाजों को नेवी के वॉरशिप सुरक्षित जगह तक एस्कॉर्ट कर रहे हैं।

indian navy

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जंग के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय झंडे वाले व्यापारिक जहाजों को इंडियन नेवी के वॉरशिप सुरक्षा दे रहे हैं। हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर कर आ रहे जहाजों को नेवी के वॉरशिप सुरक्षित जगह तक एस्कॉर्ट कर रहे हैं।

इंडियन नेवी के वॉरशिप ने एस्कॉर्ट किया

सूत्रों के मुताबिक एलपीजी कैरियर शिवालिक और नंदा देवी जहाज को इंडियन नेवी के वॉरशिप ने एस्कॉर्ट किया और तीसरे भारतीय फ्लैग वाले शिप जग लाडकी जहाज को भी रविवार रात से इंडियन नेवी के वॉरशिप ने एस्कॉर्ट किया। सूत्रों के मुताबिक इन जहाजों की सुरक्षा के लिए नेवी के वॉरशिप उन्हें सुरक्षित जगह तक एस्कॉर्ट कर रहे हैं।

ओमान की खाड़ी में इंडियन नेवी कर रही गश्त

सूत्रों के मुताबिक उस इलाके में इंडियन नेवी के तीन वॉरशिप तैनात हैं जो लगातार पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं। हॉर्मूज स्ट्रेट के ईस्ट में ओमान की खाड़ी इलाके में इंडियन नेवी का वॉरशिप आईएनएस सूरत तैनात है जो वहां निरंतर पेट्रोलिंग कर रहा है और हालात पर पूरी नजर रखे हुए हुए। आईएनएस सूरत की इतनी क्षमता है कि जरूरत पड़ने पर तुरंत रिएक्ट कर सकता है और मानवीय मदद भी पहुंचा सकता है।

गश्ती करने वाले आईएनएस सूरत की ताकत क्या है?

  • आईएनएस सूरत आधुनिक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है। यह लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस है।

  • ये एंटी-शिप मिसाइल, टॉरपीडो और उन्नत तोप प्रणाली से सुसज्जित है।

  • इसमें हेलिकॉप्टर संचालन की सुविधा है, जिससे निगरानी और पनडुब्बी रोधी अभियान में मदद मिलती है।

  • ओमान की खाड़ी में आईएनएस सूरत ऑपरेशन संकल्प के तहत तैनात है। ये यहां से गुजर रहे मर्चेंट शिप को सुरक्षा देता है।

  • 2017 में नेवी ने मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट की शुरुआत की थी। दुनिया भर में नेवी के कुल 6 मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट हैं।

  • इसमें हमेशा नेवी के कम से कम एक वॉरशिप मौजूद रहता है।

कहां कहां है इंडियन नेवी की तैनाती

  1. आईएनएस सूरत मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट के तहत ही ऑपरेशन संकल्प में हॉर्मूज स्ट्रैट के ईस्ट में ओमान की खाड़ी में तैनात है।

  2. दूसरा डिप्लॉमेन्ट अदन की खाड़ी में है। ये भी बड़ा ट्रेड रूट है जो स्वेज कैनाल से लाल सागर से होते हुए गुजरता है।

  3. ये सबसे बड़ा पायरेसी का इलाका है। यहां नेवी का वॉरशिप लगातार सुरक्षा देता है।

  4. तीसरा मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट शेसेल्स के पास है, जो केप ऑफ गुड होप रूट से आने वाले या फिर उस इलाके में होने वाली समुद्री डकैती को रोकने के लिए तैनात है।

  5. चौथा मालदीव के पास, पांचवां मलक्का स्ट्रेट के पास और छठा उत्तरी बंगाल की खाड़ी में है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts