ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 1
नरसिंहपुर। तेंदुखेड़ा क्षेत्र से नाबालिग से दरिंदगी की खबर सामने आई है। एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया गया। इस घिनौनी करतूत का खुलासा तब हुआ, जब गर्भवती हुई नाबालिग मासूम ने एक बच्चे को जन्म दे दिया।
तेंदूखेड़ा थाना पुलिस क अनुसार नरसिंहपुर जिले का रहने वाला आरोपी राजा लोधी पीड़ित नाबालिग बच्ची लंबे समय से डराता-धमकाता था और उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। बच्ची के मां बनने के बाद जब परिजनं ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तब उसने रोते हुए आरोपी राजा लोधी की इस हैवानियत की पूरी कहानी बयां की।
परिजनों और पीड़ित बच्ची की शिकायत पर तेंदूखेड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजा लोधी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और वैज्ञानिक साक्ष्य को मजबूत करने के लिए आरोपी राजा लोधी और नवजात बच्चे का डीएनए (DNA) टेस्ट कराने का निर्णय लिया है, जिसके लिए सैंपल भेज दिए गए हैं।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन