Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

दिल्ली न्यूज़ : नफरत, हिंसा और अन्याय नहीं, साहस हमेशा विजयी होता है... अमेरिका-ईरान सीजफायर पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान...

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 260

Share:

करीब 6 हफ्तों से अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग में बड़ा अपडेट सामने आया है। दोनों देशों के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम का फैसला लिया गया है। इस पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि नफरत, हिंसा और अन्याय नहीं, साहस हमेशा जीतता है।

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है। इसी के साथ करीब 40 दिनों से जारी जंग के बाद छंटते दिख रहे हैं। यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात ईरान पर बड़े हमलों की अपनी धमकी से पीछे हटते हुए तनाव कम करने का रुख दिखाया। यह फैसला उन्होंने तेहरान को समझौते के लिए दी गई तय समयसीमा खत्म होने से लगभग दो घंटे पहले लिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं, लिहाजा वह ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमले की अपनी योजना फिलहाल टाल रहे हैं।

ईरान-यूएस में दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान

ट्रंप ने आगे कहा कि इस संघर्ष विराम में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना भी शामिल है। उधर अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि नफरत, गुस्सा, हिंसा और अन्याय कभी नहीं जीतते। हमेशा साहस ही विजयी होता

 है।

प्रियंका गांधी बोलीं- साहस हमेशा जीतता है

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार सुबह एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'ईरानी पुरुषों और महिलाओं ने अपने देश के संसाधनों के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाई, जबकि पश्चिमी ताकतों ने एक घिनौनी भाषा का इस्तेमाल करते हुए "एक सभ्यता के अंत" की घोषणा की। दुनिया देख रही है और समझ रही है कि कैसे पश्चिम के चेहरे से नैतिकता का नकाब उतर रहा है। नफरत, गुस्सा, हिंसा और अन्याय कभी नहीं जीतते। साहस हमेशा जीतता है।'

सीजफायर से पहले राहुल गांधी ने किया था ये ट्वीट

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायरसे पहले जिस तरह से ट्रंप ने एक सभ्यता के अंत की धमकी दी थी उस पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने करारा रिएक्ट किया था। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, 'युद्ध दुखद होते हैं, फिर भी वो एक सच्चाई है। कोई भी भाषा या काम जो सभ्यता के अंत के बारे में सोचता हो, आज की दुनिया में मंजूर नहीं है। न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता, किसी भी हालत में।

युद्धविराम तो हो गया लेकिन होर्मुज पर ईरान ने कही बड़ी बात

उधर, ट्रंप के सीजफायर का ऐलान किए जाने का समर्थन इजरायल ने भी किया है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने भी माना कि उसने संघर्षविराम को स्वीकार कर लिया है और वह शुक्रवार से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका से बातचीत करेगा। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि जहाजों केहोर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमतिईरानी सैन्य प्रबंधन के तहत दी जाएगी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts