Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

रायपुर : नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वालों क़े खिलाफ शिकायत

Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 17, 2026 / Post views : 445

Share:

शिकायतकर्ता कमल विभार / पिता स्वर्गीय मारकोंडो विभार, पता : पंडरी तालाब, पुराना शीतला मंदिर के पास रहने वाला, जो की अनुसूचित जाति के अंतर्गत आता है, कमल विभार छोटा कारोबारी है, घटनाक्रम यह है कि अभिषेक जौली, निवासी रामकृष्ण हॉस्पिटल के पीछे, रायपुर से कमल विभार का परिचय हुआ l अभिषेक जौली अपने महिला मित्र राखी शुक्ला, निवासी भाटागांव, वॉलफोर्ड, सिटी रायपुर से मुलाकात कराया एवं दोनों ने कमल विभार की बहन को मंत्रालय रायपुर में सरकारी नौकरी लगानी की बात कही, नौकरी लगाने डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई, लेकिन इतनी बड़ी रकम देने में कमल विभार असमर्थता जताया, तब अभिषेक जोली एवं राखी शुक्ला ने कहाँ की अपना घर मकान का ओरिजिनल पेपर सिक्योरिटी बतौर हमारे पास जमा कर उधार क़े लिए एग्रीमेंट तैयार कर लो और नौकरी लगाने के लिए संबंधित विभागीय उच्च अधिकारी एवं कर्मचारियों को डेढ़ लाख दूंगा, यह बात अभिषेक जौली व राखी शुक्ला ने झांसे में लेते हुए कमल विभार को कहा की डेढ़ लाख रुपए को 10% ब्याज दर सहित वापस कर अपने घर मकान के पेपर वापस ले जा सकते हो , दोनों व्यक्ति के झांसे में आकर कमल विभार

दिनांक 20- फरवरी 2020 को जमीन का ओरिजिनल पेपर जमा कर उधार राशि क़े लिए एग्रीमेंट तैयार किया और कमल विभार के खाते में ₹1. 00000 रुपए अभिषेक जौली व राखी शुक्ला कमल विभार के खाते में डाल दिया, और उसी दिन वापस कमल विभार से ऑनलाइन के माध्यम से अपने खाते पर ट्रांसफर करा लिया गया

दिंनाक : 28.फरवरी 2020 को बुलाकर फिर 50. 000 ऑनलाइन खाता में कमल विभार क़े खाते में दिया, और उसे उसी दिन नगद वापस, अभिषेक जौली व राखी शुक्ला ने रख लिए, इस प्रकार सिर्फ एग्रीमेंट के अनुसार कमल विभार, डेढ़ लाख रुपए का कर्जदार बन गया जिसे उक्त लोगों को वापस कर दिया था l कुछ माह बाद 10% ब्याज की रकम जमा करने अभिषेक जौली व राखी शुक्ला दबाव बनाने लगे, जिसके एवज में 5.000 रूपये और एक मुस्त 39.000 रूपये, कोरोना काल के समय प्रदान किया गया l लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद जब कमल विभार की बहन का नौकरी नहीं लगा तो घर संबंधित पेपर वापस करने की मांग किया, तब तीनों से मोबाइल कांफ्रेंस के माध्यम से बात हुआ, उक्त दोनों व्यक्ति ने कहा कि हम आपका पेपर वापस कर देंगे, राखी शुक्ला कमल विभार के घर जाकर दबाव बनाने एवं अवैध उगाही की बात करने लगी और पैसा नहीं देने पर झूठा केस लगवा कर अन्य मामले में फंसा देने जेल जाने की धमकी देने लगी, इसी तरह की धमकी से भयभीत होकर राखी शुक्ला को लगभग अलग-अलग समय में 6.88.750 रुपए कमल विभार अब तक दे चुका है एवं ऑनलाइन की समस्त विवरण निकलने पर लगभग 8 लाख रुपए भयभीत होकर अभिषेक जौली व राखी शुक्ला को दे चूका है , कमल विभार अत्यंत गरीब परिस्थिति में जीवन यापन करते हुए ठगी का शिकार होना बताया, लगातार अवैध उगाही से परेशान होकर अनुसूचित जाति कल्याण थाना कालीबाड़ी चौक रायपुर में लिखित शिकायत कर नौकरी लगने एवं षडयंत्र पूर्वक जमीन मकान का एग्रीमेंट कर अवैध वसूली करने वाले अभिषेक जौली एवं राखी शुक्ला के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की शिकायत किया है देखना होगा कि इस तरह से ठगी करने वाले गिरोह के ऊपर क्या कार्रवाई होती है

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts