Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

दिल्ली न्यूज़ : सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं पुकार; मीत नगर रेलवे फाटक के नीचे बनेगा अंडरपास, सबोली श्मशान घाट जाने में नहीं होगी परेशानी

Abhyuday Bharat News / Fri, May 29, 2026 / Post views : 42

Share:

सालो से बंद मीत नगर रेलवे फाटक को लेकर सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बड़ा फैसला लिया है। सबोली श्मशान घाट तक पहुंचने की समस्या पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीत नगर रेलवे फाटक के नीचे अंडरपास बनाने की अनुमति दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने मीत नगर के पास रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाने का निर्णय लिया है। बकायदा इसके लइए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

बता दें कि अशोक नगर के पास मीत नगर में रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बन जाने के बाद पिछले कई सालों से रेलवे फाटक बंद है। लाइन के दोनों और रेलवे ने दीवार बना दी गई है। इससे अशोक नगर की ओर से सबोली आना जाना कठिन हो गया है।

रेलवे लाइन के पास स्थित सबोली श्मशान घाट पर पहुंचने में रोहतास नगर और गोकुलपुरी विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों काॅलोनियों के लोगों को पहुंचने में बड़ी परेशानी होती है। इन्हें करीब दो किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगाना पड़ता है। इलाके के लोग इस समस्या का समाधान निकालने की कई साल से मांग कर रहे हैं। अब वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने अंडरपास बनाने की इजाजत दी है।

फ्लाईओवर बनने बाद बंद कर दिया था फाटक 

रोड नंबर 63 और वजीराबाद रोड पर एक समय में मीत नगर रेलवे फाटक पर भयंकर जाम लगता था। कुछ साल पहले मीत नगर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बना दिया गया था। इसके बाद रेलवे ने फाटक हटाकर अपनी लाइन के दोनों और दीवार बना दी। बगल में ही सबोली में श्मशान घाट बना हुआ है। रोहताश नगर से लेकर अशोकनगर गोकुलपुरी तक और उत्तर प्रदेश की लगी हुई कई काॅलोनी के लोग भी सबोली श्मशान घाट पर ही अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं। रोहताश नगर के विधायक जितेंद्र महाजन कहते हैं कि इस मामले को कई साल से उठा रहे थे। अब उनकी पार्टी की सरकार आने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने इस समस्या को रखा था, जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts