Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : दुनिया के लिए बंद, दोस्तों के लिए खुला! होर्मुज संकट पर नरम हुआ ईरान, भारत समेत इन देशों की बल्ले-बल्ले...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 18, 2026 / Post views : 160

Share:

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को भारतीय, पाकिस्तानी और चीनी जहाजों के लिए खोल दिया है। सीमित मात्रा में इन देशों के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आवाजाही कर रहे हैं। इसकी पुष्टि हाल से शिप ट्रैकिंग डेटा से हुई है। हालांकि, पश्चिमी देशों के जहाज अब भी इस रास्ते से जाने से परहेज कर रहे हैं।

तेहरान: ईरान ने अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को मित्र देशों के लिए खोल दिया है। अब पहले से ज्यादा जहाज इस जलडमरूमध्य से होकर नौवहन कर रहे हैं। इसकी पुष्टि हाल में जारी शिप ट्रैकिंग डेटा से हुई है। इस डेटा के अनुसार, ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए कम, लेकिन लगातार बढ़ती संख्या में कमर्शियल जहाजों को अनुमति दे रहा है। इससे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से दुनिया के कई देशों में ऊर्जा संकट पैदा हो गया था। हालांकि, अब इसके खुलने से उन देशों को राहत मिली है, जो अपनी बड़ी आबादी तक तेल और गैस की सप्लाई के लिए इस जलडमरूमध्य पर निर्भर थे। इनमें भारत, चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का आना-जाना शुरू


अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, समुद्री खुफिया कंपनी विंडवर्ड ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम के ज़रिए आठ जहाजों का पता चला। इनमें ईरान का झंडा लगे जहाज शामिल नहीं थे। विंडवर्ड के अनुसार, इस तरह गुजरने वाले जहाजों की संख्या हाल के दिनों में देखी गई संख्या से "लगभग दोगुनी" थी।

ईरान ने होर्मुज को किन देशों के लिए खोला?


रिपोर्ट में विंडवर्ड की विश्लेषक मिशेल वीज बॉकमैन ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जहाज ईरान के समुद्री क्षेत्र से होकर गुजर रहे हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि ईरान "दोस्त देशों को अनुमति के आधार पर गुजरने की छूट दे रहा है।" बॉकमैन ने X पर एक पोस्ट में कहा, "पश्चिमी देशों से जुड़े जहाज अपनी मर्जी से ईरान के समुद्री क्षेत्र में नहीं आएंगे, लेकिन चीन, भारत और अन्य देशों के जहाज शायद आ सकते हैं।" जहाजों को ट्रैक करने वाली एक अन्य सर्विस MarineTraffic ने सोमवार और रविवार को नौ जहाजों के गुज़रने की जानकारी दर्ज की, जबकि पिछले दो दिनों में यह संख्या पाँच थी।

होर्मुज जलडमरूमध्य कितना महत्वपूर्ण है?


होर्मुज जलडमरूमध्य से आम तौर पर दुनिया भर में तेल की कुल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। हालांकि, इस जलडमरूमध्य से यातायात अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमला किए जाने के बाद से 95 प्रतिशत से भी ज्यादा कम हो गया है। ईरान ने पश्चिमी देशों और अमेरिका का समर्थन करने वाले खाड़ी देशों के लिए इस जलडमरूमध्य को बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि, भारत, चीन और पाकिस्तान के झंडे लगे जहाज सीमित मात्रा में लगातार गुजर रहे हैं।


होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से तेल के बढ़े दाम


होर्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री यातायात के लगभग पूरी तरह से रुक जाने के कारण तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा हो गई हैं। यह युद्ध शुरू होने से पहले की कीमतों के मुकाबले 40 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़ोतरी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अगर ईरान ने जल्द ही इस रास्ते को नहीं खोला तो पूरी दुनिया में तेल के दाम बढ़ सकते हैं और ऊर्जा संकट गहरा सकता है।



Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts