Wed, 24 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

जयपुर में कोचिंग संचालकों पर गिरी गाज: सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले 25 संस्थान सील, देखें पूरी लिस्ट

नीलगिरि रथ यात्रा : सुरक्षा के लिए पहली बार तैनात होंगे AI कैमरे, श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष बस …

पंजाब के 10 जिलों में आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट, बारिश को लेकर भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर गरमाई सियासत: PCC चीफ बैज ने कहा- कांग्रेस नेताओं की एकजुटता से BJP क्यों हो रही परे

CG Breaking News : रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

सीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भगदड़, झारखंड प्रीमियर लीग T-20 के फाइनल मैच के दौरान घटना, कई यात्री घायल, देखें व

​मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार सगी बहनों समेत 5 किशोरियां डूबीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विशेष लोक अदालत को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली अधिकारियों की बैठक, राज्य के 199 मामलों में होगी सुनवाई

राम मंदिर के दान से ‘कागभुसुंडि’ गायब? अखिलेश ने बोला हमला, कहा- FIR के बिना SIT बिना तीर की कमान

सूचना

उत्तराखंड न्यूज़ : विशेष लोक अदालत को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली अधिकारियों की बैठक, राज्य के 199 मामलों में होगी सुनवाई

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 24, 2026 / Post views : 6

Share:

देहरादून. मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में आगामी अगस्त में सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत (समाधान समारोह-2026) में राज्य की ओर से रखे जाने वाले संबंधित लंबित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उच्चतम न्यायालय की 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत में विभागवार लंबित मामलों की स्थिति तथा समन्वय व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें- भूलकर भी ऐसा मत करना..! BLO के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपनाया सख्त रूख, पड़ सकते है लेने के देने

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चिन्हित मामलों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए समझौते की संभावनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए, जिससे अधिकतम मामलों का निस्तारण संभव हो सके. इस अवसर पर अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड राज्य से विभिन्न विभागों एवं विधिक श्रेणियों के कुल 199 मामलों को विशेष लोक अदालत के लिए चिन्हित किया गया है. इन मामलों में दीवानी एवं फौजदारी प्रकरण, बैंकिंग, सिविल, उपभोक्ता विवाद, पारिवारिक विवाद, श्रम एवं औद्योगिक कानून, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, संपत्ति कर, किराया नियंत्रण, बेदखली, सेवा संबंधी मामले तथा स्थानांतरण याचिकाएं शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- सेफ्टी से कोई समझौता नहीं होगा! राज्य में अग्नि सुरक्षा मानकों को करना होगा पुख्ता,अधिकारियों को मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

उन्होंने सभी विभागीय नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित पक्षों से प्रभावी संवाद स्थापित कर मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए सक्रिय प्रयास करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराए तथा राज्य स्तर व जिला स्तर पर समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए.

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts