ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 3, 2026 / Post views : 6
लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी प्रकरण के बीच मेदांता में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को देखने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। अस्पताल पहुचने के बाद मुख्यमंत्री ने हाल जानने के बाद अस्पताल के निदेशक से भी स्वास्थ्य रिपोर्ट पर चर्चा की। महंत को सोमवार देर रात तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां एहतियातन आईसीयू में रखा गया।
अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ और यूरिन संक्रमण की शिकायत थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देख रेख में उनका इलाज किया गया गया। बताया कि महंत की हालत में सुधार है और आज अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
राम मंदिर निर्माण में महंत नृत्य गोपाल दास की बड़ी भूमिका
महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में शामिल रहे हैं। वह आंदोलन के शुरुआती दौर से ही इससे जुड़े रहे और उन्होंने अपना जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया। वर्ष 1986 में वह राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने, जबकि 1992 के बाद विश्व हिंदू परिषद द्वारा गठित राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली।
वर्तमान में वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान न्यायालयी लड़ाई, जनआंदोलन और संत समाज को एकजुट करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मणिराम दास छावनी के महंत के रूप में उन्होंने बड़ी संख्या में साधु-संतों को संगठित किया और मंदिर निर्माण आंदोलन को नई गति दी। भूमि पूजन से लेकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक के प्रमुख आयोजनों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन