Sat, 13 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

रायपुर : छत्तीसगढ़ का पहला संभागीय पोर्टल लॉन्च, सरगुजा संभाग को मिला डिजिटल पहचान का नया मंच

रायपुर :छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव

सरकार बदली, समय बदला, और बदल गए हालात: पीएम आवास को लेकर चार साल पहले कांग्रेस के मंत्री ने दे दिया था इस्तीफा

छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला टीम में चयन, उपकप्तान की भी मिली जिम्मेदारी...

अंकों का डर : गणित-भय, आत्मविश्वास और बच्चों का भविष्य

LPG सिलेंडर पर सख्त हुई सरकार, PNG अपनाने पर जोर, सिलेंडर सरेंडर करने को मिल सकता है नोटिस

दावे 'विश्वगुरु' के, मगर देश में एक परीक्षा ईमानदारी से नहीं करवा सकते; राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

जॉर्जिया से भारत लाया जा रहा खूंखार गैंगस्टर, विदेश में बैठकर चला रहा था रंगदारी और सुपारी का नेटवर्क

मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ शिकायत दर्जः राज्यसभा चुनाव में चुनावी हलफनामे में करोड़ों रुपये की संपत्ति छुपाने का आरोप

Welcome to the Jungle का मजेदार ट्रेलर रिलीज, लोटपोट कर देगी 2 हजार करोड़ की फेक फिल्म

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला टीम में चयन, उपकप्तान की भी मिली जिम्मेदारी...

Abhyuday Bharat News / Fri, Jun 12, 2026 / Post views : 13

Share:

छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला टीम में चयन, उपकप्तान की भी मिली जिम्मेदारी, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगी दमखम

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। प्रदेश की प्रतिभावान युवा क्रिकेटर महक नरवासे का श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 महिला टी-20 और वनडे टीम में चयन हुआ है। महक को दोनों प्रारूपों की टीम में शामिल किए जाने के साथ ही उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी और उत्साह का माहौल है।

राजनांदगांव की रहने वाली महक नरवासे पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं। वह छत्तीसगढ़ की अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर मेहनत का ही परिणाम है कि उन्हें भारतीय अंडर-19 महिला टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Mehak Narwase एनसीए में ले रही हैं प्रशिक्षण

फिलहाल महक बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में प्रशिक्षण ले रही हैं। वहां वह देश की अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अपनी क्रिकेट कौशल को और निखार रही हैं।

22 जून से शुरू होगी श्रीलंका श्रृंखला

भारत और Sri Lanka के बीच अंडर-19 महिला टी-20 श्रृंखला की शुरुआत 22 जून से होगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे। इस दौरे में महक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

महक नरवासे के भारतीय टीम में चयन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महक की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर महक ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

युवा खिलाड़ियों के लिए बनीं प्रेरणा

मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और खेल जगत में भी नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। महक नरवासे का भारतीय टीम में चयन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि महक की सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।

वित्त मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महक श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देंगी और भविष्य में देश तथा छत्तीसगढ़ का गौरव और अधिक बढ़ाएंगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts