Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

झारखण्ड न्यूज़ : कुख्यात अपराधी रिया सिन्हा होटवार से चाईबासा जेल शिफ्ट, चेकिंग में मोबाइल, 4 टूटे सिम और चार्जर भी बरामद

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 30, 2026 / Post views : 159

Share:

झारखंड के जेलों में बड़े अपराधियों के पास मोबाइल फोन बेहद आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। इसका खुलासा कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की वजह से हुआ है। रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से चाईबासा मंडल कारा स्थानांतरित कर लाई गई महिला कैदी रिया सिन्हा के पास से जेल में प्रवेश के दौरान जांच में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चार्जर समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने का मामला सामने आया है।

रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद रिया सिन्हा को सुरक्षा कारणों से चाईबासा जेल शिफ्ट किया गया। जेल प्रशासन के आदेश पर रिया सिन्हा को रांची जेल से चाईबासा जेल शिफ्ट करने का आदेश हुआ।

हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती और अपहरण जैसे संगीन अपराधों में नामजद कुख्यात महिला अपराधी और झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। चाईबासा मंडल कारा जेल में प्रवेश के दौरान जांच में उसके पैंट की जेब में रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, चार टूटे हुए सिम कार्ड, वीवो कंपनी का मोबाइल चार्जर, बोट कंपनी का चार्जिंग एडॉप्टर तथा लिखावट से भरी एक कॉपी बरामद की गई।

जेल में प्रवेश से पहले सुरक्षा मानकों के तहत मुख्यालय डीएसपी पूजा कुमारी और महिला थाना प्रभारी शीला मिंज के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली। इस मामले में सदर थाना प्रभारी हीरा लाल महतो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रिया पहले भी जेल जा चुकी है। अक्टूबर 2025 महीने में रांची पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तार अपराधियों ने बयान दिया था कि सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गिरोह एक साथ काम कर रहे हैं और दोनों गैंग्स के बीच की कड़ी रिया सिन्हा है।

जेल प्रशासन के अनुसार, रिया सिन्हा के खिलाफ रंगदारी वसूली सहित कुल 14 मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। पुलिस का दावा है कि वह अपने पति सुजीत कुमार सिन्हा, जो खुद भी पेशेवर अपराधी है। रिया पति के साथ मिलकर संगठित अपराधों को अंजाम देती रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts