Fri, 03 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

यूएन हेडक्वार्टर के बाहर तिब्बती प्रदर्शनकारी ने खुद को आग लगाकर जान दी; तिब्बत से चीन को निकालने के लिए कर रहा था प्रदर

मेकअप करवाकर आती हूं… दूल्हे से बोली नई-नवेली दुल्हन, फिर रहस्यमय तरीके से हुई गायब, अब तलाश में दर दर भटक रहा युवक

उफनती नदी के पुल को पार करते बही कारः हादसे में शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत, 3 लोग बाल- बाल बचे

शौच के लिए निकली युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, इलाके में फैली सनसनी

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी ऑर्डिनेंस और नए पीजी सिलेबस को मिली मंजूरी, नामांकन प्रक्रिया तेज

भाजपा MLA और VHP नेता पर मंदिर के पैसों से बेहिसाब संपत्ति बनाने का आरोप, SIT से सबूत सहित हुई शिकायत

भारत और जापान के बीच ‘निंजा’ डीलः बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस आज… ऐतिहासिक शिमला समझौता… पहली बार रंगीन टीवी का प्रसारण…

21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत, लंबित मामलों का होगा निपटारा, जानें कैसे करें आवेदन

ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक MDMA केस : जांच के लिए SIT गठित.....

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : भाजपा MLA और VHP नेता पर मंदिर के पैसों से बेहिसाब संपत्ति बनाने का आरोप, SIT से सबूत सहित हुई शिकायत

Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 3, 2026 / Post views : 4

Share:

अयोध्या. श्रीराम मंदिर चढ़ावा गबन मामले को लेकर लगातार आरोपों का दौरा जारी है। इसी बीच कर्नाटक से बीजेपी विधायक प्रभु चव्हाण और VHP नेता गोपाल के खिलाफ SIT में शिकायत की गई है। इन पर भगवान का चंदा हड़पने और बेहिसाब प्रॉपर्टी बनाने का सबूत सहित आरोप लगाया है. आरोप है कि दोनों ने बेहिसाब चंदा जमा किया और बेहिसाब प्रॉपर्टी बनाई।

दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पाटिल ने SIT को सबूत दिए हैं. उन्होंने यूपी SIT को पत्र लिखकर भाजपा विधायक प्रभु चव्हाण समेत तीन लोगों के खिलाफ जांच की मांग की है. शिकायत में औरद से भाजपा विधायक प्रभु चव्हाण, VHP नेता गोपाल और उनके सहयोगी सतीश नौबड़े पर चंदा संग्रह के दौरान कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। दावा किया गया है कि ये करोड़ों की गड़बड़ी है।

शिकायतकर्ता का दावा है कि राम मंदिर निर्माण अभियान और चंदा संग्रह के दौरान संबंधित लोगों की संपत्तियों में असामान्य बढ़ोतरी हुई है। आरोप है कि तीनों ने चंदे के पैसों से अकूत संपत्ति बनाई है। दीपक पाटिल ने SIT से आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और कथित बेनामी अचल संपत्तियों की भी पड़ताल करने की मांग की है।

चंपत राय पर संपत्ति हड़पने का आरोप

बता दें कि गुरुवार को ही हरिशंकर सफरीवाला ने चंपत राय पर मंदिर की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।लिए हरिशंकर सफरीवाला ने दावा किया कि वर्ष 1987 में पंजीकृत राम निवास धाम मंदिर को पुजारी के माध्यम से बिना समिति की जानकारी के अपने कब्जे में लिया गया। उनका आरोप है कि मंदिर समिति की सहमति के बिना 5 करोड़ 80 लाख रुपये में सौदा किया गया और 60 लाख रुपये अग्रिम देकर कब्जा हासिल कर लिया गया। मंदिर की करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति और 250 बीघा जमीन जबरन ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर का दान, मूर्तियां, सिंहासन, पलंग और अन्य कीमती सामान भी अपने कब्जे में ले लिया गया। उनका कहना है कि मंदिर समिति द्वारा सामान की रसीद मांगे जाने के बावजूद कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने दावा किया कि मंदिर की करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति और 250 बीघा जमीन जबरन ले ली गई है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts