Wed, 27 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

वेस्ट बंगाल :- कोलकाता न्यूज़ : असम चुनाव में वोट डालने के लिए बाहर से लोगों को लाई बीजेपी, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप....

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 11, 2026 / Post views : 93

Share:

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर असम चुनाव को लेकर बड़े आरोप लगाए है। ममता का कहना है कि बीजेपी ने असम चुनाव में मतदान के लिए बाहर से लोगों को बुलाया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि असम में बीजेपी ने वोट डालने के दूसरे राज्यों से लोग बुलाए। ममता ने दावा किया कि बीजेपी असम निवासियों के वोट के दम पर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं थी। इसलिए वह वहां के चुनाव के लिए बाहर से लोगों को लेकर आई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से 50,000 लोगों को लेकर एक पूरी ट्रेन असम भेजी गई। उन्होंने कहा कि सांप पर भरोसा किया जा सकता है लेकिन बीजेपी पर नहीं। ममता ने उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र में बीजेपी सरकार के रहते देश में कोई भी एजेंसी तटस्थ नहीं है क्योंकि बीजेपी ने सबको खरीद लिया है।

बीजेपी पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए: ममता बनर्जी


ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल मेंदो चरण में होने जा रहे विधानसभा चुनावसे पहले तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के मध्य आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होने के बीच यह टिप्पणी की। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के दौरान मतदाता सूची से 90 लाख नाम हटा दिए गए हैं। एक अखबार की खबर के अनुसार, हटाए गए 90 लाख नाम में से 60 लाख हिंदुओं के और 30 लाख मुसलमानों के हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं, जबकि चुनावी रैलियों में सोनार बांग्ल का वादा करते हैं। बीजेपी शासित राज्यों में बंगाल के प्रवासी मजदूरों के साथ अत्याचार होते हैं।

ममता बनर्जी

एसआईआर में हटाए गए 19 लाख नामों में 13 लाख हिंदुओं के

उन्होंने दावा किया कि असम में एनआरसी(राष्ट्रीय नागरिक पंजी) की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए 19 लाख नामों में 13 लाख हिंदुओं और छह लाख नाम मुसलमानों के थे। बता दें कि असम की 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। वहीं पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग प्रस्तावित है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts