Wed, 01 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला: महिला ने शख्स को शराब पिलाकर अपनी साथी के साथ अश्लील तस्वीरें खींचीं, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठ लि

नाबालिग से दरिंदगी: डराकर किया शारीरिक शोषण, मां बनने पर हुआ खुलासा, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट

वर्दी छूटी पर तेवर नहीं! सस्पेंशन के बाद भी सड़क पर उतरा ये जांबाज, 6 मिलियन फॉलोअर्स वाले स्टार ने खोली सिस्टम की पोल

नितिन या पता नहीं कौन, मुझे नाम भी नहीं पता’, BJP अध्यक्ष पर सीएम रेवंत रेड्डी का तंज, कहा- तेलंगाना के लोग भाजपा को कुच

केतन की हत्या का महिला डॉक्टर ने हंसते हुए उड़ाया मजाक, बोली- झूठ बोलोगे तो मरोगे ही, 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट हुई तो अक्

एंगेज्ड हैं Shivangi Joshi, Lock Upp 2 में खुद किया खुलासा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 5 की मौत, कई घायल

कोबरा के डसने से 22 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

फ्रेंचाइजी के नाम पर 1069 लोगों से 4.17 करोड़ की ठगी, दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bilaspur News Update : अपहरण कर फिरौती मांगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार… हाइवे से हटाए गए 45 अवैध निर्माण… चाकूबाजी पर हि

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : Bilaspur News Update : अपहरण कर फिरौती मांगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार… हाइवे से हटाए गए 45 अवैध निर्माण… चाकूबाजी पर हि

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 2

Share:

Bilaspur News Update : बिलासपुर। युवक के अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सोम उर्फ रोशन निर्मलकर को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 24 जून को आरोपी अपने साथियों के साथ एक युवक को चाकू की नोक पर घर से अगवा कर कोरबाभांवर जंगल ले गए थे। वहां युवक के सामने गांजा फैलाकर उसकी तस्वीर खींची गई और परिजनों से 50 हजार रुपए की फिरौती मांगने की साजिश रची गई। आरोपियों ने पीड़ित से उसके परिवार को फोन कर यह झूठ बुलवाया कि वह गांजा मामले में पुलिस की गिरफ्त में है और छोड़ने के लिए 50 हजार रुपए की जरूरत है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही निखिल रजक उर्फ एलियन और इशांत सारथी को गिरफ्तार कर लिया था। अब सोम उर्फ रोशन निर्मलकर भी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Bilaspur News Update : हाइवे से हटाए गए 45 अवैध निर्माण

बिलासपुर। बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। यातायात पुलिस, जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और NHAI की संयुक्त कार्रवाई में हाईवे किनारे बने 45 अवैध निर्माण हटाए गए। अभियान के दौरान होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत की गई है। साथ ही हाईवे किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर आगे भी सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अभिषेक धीरज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब एक वर्ष तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) और  पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को सिरगिट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नशे में धुत युवक को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। तोरवा थाना पुलिस ने नशे की हालत का फायदा उठाकर चोरी करने वाले दो आरोपियों अनीस मसीह और अरुण उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब भट्ठी के पास नशे में धुत युवक को निशाना बनाकर उसकी पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और सोने की बाली चोरी कर ली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Bilaspur News Update : चाकूबाजी पर हिरासत में नाबालिग 

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। छोटी-छोटी बातों पर हो रहे जानलेवा हमले लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं। ताजा मामला कोटा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बारिश के दौरान घर के सामने खड़े होने को लेकर हुए विवाद में एक 15 वर्षीय नाबालिग ने ग्रामीण पर चाकू से हमला कर दिया। कोटा पुलिस ने मामले में आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कोटा के पड़ावपारा में रहने वाले मनोज कुमार बारिश के दौरान अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान वहां पहुंचे 15 वर्षीय नाबालिग ने पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और नाबालिग गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने ग्रामीण पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कमर के पास गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन घायल युवक को कोटा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts