Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : ईंधन संकट पर बड़ा सियासी ट्विस्ट! PM मोदी को विपक्षी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का खुला समर्थन....

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 151

Share:

देश में ईंधन संकट के बीच भारत सरकार की तैयारियों पर अब विपक्ष से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी की प्रशंसा की।

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित ईंधन संकट के बीच सरकार की सक्रियता पर अब विपक्ष से भी समर्थन के सुर सुनाई दे रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन आपूर्ति को लेकर हुई अहम बैठक की सराहना करते हुए इसे बहुत जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए ऐसी तैयारियां जरूरी हैं, ताकि देश में ईंधन की कमी और कीमतों पर असर को नियंत्रित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस संकट को लेकर एक्टिव हैं। वह कभी ईरान के राष्ट्रपति से संपर्क कर रहे हैं, तो वहीं इजरायल और अमेरिका से भी इस मसले पर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिडिल संकट का भारत पर भी दिखाई दे रहा है। देश में होटल तो खुले हैं लेकिन एलपीजी की कमी के कारण आइटम्स कम हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि तीसरा हफ्ता हो गया है युद्ध को लेकिन शांति के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी की ओर से सभी मंत्रियों के साथ इस संकट को लेकर चर्चा करना सराहनीय है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया और ईरान-यूएस युद्ध के चलते वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है और भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों के लिए चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं।

एक्सपर्ट्स बोले चेन सप्लाई हुई प्रभावित

विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ सकता है, जिससे न केवल ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव होगा, बल्कि सप्लाई चेन भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सरकार की यह बैठक ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अहम मानी जा रही है।

Tags :

#मोदी

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts