Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

मनोरंजन न्यूज़ : Bhooth Bangla Trailer: पेट में होने लगेगी गुड़गुड़, अक्षय, राजपाल और तब्बू ने लगवाए ठहाके, असरानी खूब याद आए

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 246

Share:

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी पूरे 14 साल बाद लौट आई है 'भूत बंगला' के साथ। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस में जैसे खुशी दौड़ गई हो। 'भूत बंगला', में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर नजर आएंगे।

चार्ट-बस्टर गाने, दिलचस्प पोस्टर और एक प्रॉमिसिंग टीजर दिखाने के बाद, मेकर्स ने आखिरकार 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, और यह किसी शानदार विंटेज राइड से कम नहीं है जो हंसी, डर और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर है। एक जबरदस्त कहानी और सुपर फनी मोमेंट्स के साथ यह ट्रेलर असली 'लाफ्टर रायट' है, जो यह साबित करता है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस क्लासिक कल्ट कॉमेडी का इंतजार करना बिल्कुल वसूल रहा।

जहां 'भूत बंगला' के टीजर ने सिर्फ माहौल बनाया था, वहीं ट्रेलर एक जबरदस्त और दिलचस्प कहानी दिखाता है जो मजेदार भी है और एंटरटेनिंग भी। शुरू से अंत तक बांधे रखने वाला यह ट्रेलर ह्यूमर के बैलेंस को बखूबी दिखाता है, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखने की फिल्म की ताकत को पेश करता है। काफी समय हो गया है जब हमने इतना प्रभावशाली ट्रेलर देखा है, और यह कहना गलत नहीं होगा कि हाल के दिनों में हमें इससे बेहतर ट्रेलर नहीं मिला है।

भूत बंगला' के ट्रेलर में हंसी का तड़का जोरदार

अक्षय कुमारअपनी उसी पुरानी फॉर्म में वापस आ गए हैं जिसमें वो सबसे माहिर हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की 'गोल्डन तिकड़ी' के साथ असरानी के कॉमेडी के तड़के ने इस ट्रेलर से सबका दिल जीत लिया है और खूब हंसाया भी है।


अक्षय कुमार की कॉमेडी लौट आई

मजाक और रहस्य से भरी यह दिलचस्प कहानी सिर्फ प्रियदर्शन ही बना सकते हैं। ट्रेलर यह साबित करता है कि इस तरह की कॉमेडी सिर्फ हॉरर-कॉमेडी जॉनर के दिग्गज ही पेश कर सकते हैं। एक दर्शक के तौर पर, हम इस तरह की फिल्मों और अक्षय कुमार को इस अंदा में काफी मिस कर रहे थे। फाइनली, 'भूत बंगला' उस कमी को पूरा करती दिख रही है और एक पावर-पैक कॉमेडी एंटरटेनर के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

14 साल बाद लौटी अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी

'भूत बंगला' 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही है, जो 14 साल बाद बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन को वापस ला रही है। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हमें हंसाया है, और इस बार वे एक और एंटरटेनर के साथ फिर से वापस आ गए हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स के सपोर्ट वाली इस फिल्म ने पहले ही जबरदस्त बज पैदा कर दिया है, क्योंकि यह जोड़ी कल्ट कॉमेडी क्लासिक्स देने के लिए जानी जाती है। फैंस बड़े पर्दे पर उनके सिग्नेचर ह्यूमर, अफरा-तफरी और बेहतरीन कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भूत बंगला' की कास्ट और रिलीज

केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स पेश करते हैं 'भूत बंगला', जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर नजर आएंगे। प्रियदर्शन की निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के 'एडवांस पेड प्रिव्यूज' 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts