ब्रेकिंग
सूचना
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से TMC और उससे जुड़े नेता-कार्यकर्ताओं की हर तरफ दुर्गति हो रही है। पार्टी के पूर्व विधायक और एक समय ममता के ख़ास रहे ‘पुष्पा’ उर्फ़ जहांगीर खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खुद को टीएमसी का ‘पुष्पा’ बताने वाले जहांगीर खान को बंगाल STF ने बंगाल-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। जहांगीर खान नेपाल भाग रहा था। इसी दौरान बंगाल एसटीएफ (Bengal STF) ने जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। जहांगीर की गिरफ्तारी की खबर के बाद दक्षिण 24 परगना जिले में लोगों का आक्रोश भी खुलकर सामने आ गया।
दक्षिण 24 परगना जिले के फलता क्षेत्र में आक्रोशित लोगों ने जहांगीर खान के दफ्तर पर धावा बोल दिया. लोगों ने बंद दफ्तर का ताला तोड़ दिया और अंदर पहुंचकर भी तोड़फोड़ की. तोड़फोड़ करने वाले लोग स्थानीय बताए जाते हैं. टीएमसी समर्थकों ने इसके लिए सूबे की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है.
जहांगीर खान के दफ्तर में बड़ी मात्रा में टीएमसी के झंडे और अन्य चुनाव प्रचार सामग्री मिली। जहांगीर खान के दफ्तर में शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। आक्रोशित लोगों ने दफ्तर के बाहर जड़ा ताला तोड़ दिया और अंदर के कमरों में भी तोड़फोड़ की। इस दफ्तर में लगा एसी भी आक्रोशित लोगों ने तोड़ दिया।
गौरतलब है कि जहांगीर खान ने हालिया चुनाव में टीएमसी के टिकट पर फलता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. बंगाल चुनाव के समय वोटिंग के दौरान ईवीएम पर टेप चिपका बीजेपी का चुनाव निशान ढंके जाने की शिकायत सही पाए जाने पर चुनाव आयोग ने इस सीट पर री-पोलिंग कराने का ऐलान किया था. फलता सीट के लिए री-पोलिंग 21 मई को हुई थी और वोटिंग से दो दिन पहले 19 मई को जहांगीर ने चुनाव मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था.
फलता का मैदान छोड़ने के बाद से ही जहांगीर खान अंडरग्राउंड चल रहा था। बताया जाता है कि जहांगीर नेपाल सीमा पर किराये के घर में परिवार के साथ रह रहा था। टेक्निकल सर्विलांस से ट्रेस कर पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। जहांगीर की गिरफ्तारी को लेकर अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन