Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

नई दिल्ली न्यूज : क्या आप सही में फ्रूट जूस पी रहे हैं? राघव चड्ढा ने आज फिर से संसद में खोली कंपनियों की पोल

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 24, 2026 / Post views : 143

Share:

आप सांसद राघव चड्डा ने राज्यसभा में फ्रूट जूस की भ्रामक ब्रांडिंग को लेकर आज फिर से आवाज उठाई। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'ताजे फलों' की तस्वीरों वाले पैकेट पर मीठा पानी बेच रहे हैं। बच्चों को बीमारियों की तरफ धकेला जा रहा है।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ग्राहकों को जागरूक करने के लिए राज्यसभा में लगातार आवाज उठा रहे हैं। संसद में डिलिवरी बॉय की टाइमिंग, मोबाइल कंपनियों के रिचार्ज, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा डेली डेटा लिमिट और बैंकों द्वारा मिनिमम बैलेंस चार्जेस जैसे मुद्दे उठाकर वह ग्राहकों को कंपनी की बेईमानी से बचाने का। इसी क्रम में आज वह फ्रूट जूस की कंपनियों की चालाकी की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने राज्यसभा में सरकार से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की।

फ्रूट जूस कंपनियों की भ्रामक ब्रांडिंग के खिलाफ उठाई आवाज

राघव चड्ढा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा " क्या आपको लगता है कि आप फलों का रस पी रहे हैं? जरा फिर से सोचिए। बड़े-बड़े खाद्य ब्रांड चमकदार 'ताज़े फलों' की तस्वीरों वाले पैकेट पर मीठा पानी बेच रहे हैं। और पैकेट के पीछे छोटे अक्षरों में सच्चाई छुपा रहे हैं, जिस पर लिखा है 'तस्वीरें केवल मार्केटिंग के लिए हैं'। सच में? क्योंकि ये भ्रामक ब्रांडिंग और झूठे विज्ञापन लाखों लोगों, खासकर बच्चों को, मधुमेह और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की ओर धकेल रहे हैं। अब समय आ गया है कि आपके जूस के डिब्बे के पीछे की सच्चाई को उजागर किया जाए।

राघव चड्ढा ने इससे पहले डेली डेटा लिमिट का मुद्दा उठाया था

  • राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि टेलीकॉम कंपनी ऐसे Recharge Plans ऑफर करती हैं जिनमें 'डेली डाटा लिमिट’ जैसे 1.5GB, 2GB या 3GB पर डे होती हैं, जो हर 24 घंटे में रीसेट हो जाती हैं। बचा हुआ मध्य रात्रि पर खत्म हो जाता है, जबकि उसके पूरे पैसे पहले ही दिए जा चुके होते हैं।

  • आपको 2GB के लिए चार्ज किया जाता है। आप 1.5GB यूज करते हैं। बचा हुआ 0.5GB दिन खत्म होते ही गायब हो जाता है। इसका कोई रिफंड नहीं मिलता है। कोई रोलओवर नहीं। मैंने यह मुद्दा संसद में उठाया की जिस डेटा के लिए हमने पूरी payment की है, वो दिन समाप्त होने पर एक्सपायर नहीं होना चाहिए।

  • बचा हुआ डाटा अगले दिन की डाटा लिमिट में carry forward होना चाहिए, ताकि यूसर्ज उस डाटा का इस्तेमाल कर सकें जिसके लिए उन्होंने पहले ही भुगतान किया है।


संसद में मेरी डिमांड हैं

1.सभी यूजर्स के लिए डेटा कैरी-फॉरवर्ड / डेटा रोलओवर की सुविधा दी जाए। जो डाटा दिन के अंत तक यूज नहीं होता, उसे अगले दिन की लिमिट में एड किया जाए, न कि वैलिडिटी खत्म होते ही खत्म कर दिया जाए।

2.अगले महीने के रिचार्ज में बिना यूज किए डाटा का एडजस्टमेंट का ऑपशन दिया जाए। अगर कोई यूजर लगातार अपना data under-utilise करता है, तो अगले महीने के रिचार्ज में उस वैल्यू का एडजस्टमेंट या डिस्काउंट मिलना चाहिए। यूजर्स को बार-बार उस लिमिट के लिए पे नहीं करना चाहिए जो वे यूज ही नहीं करते।

3. बिना यूज किए डेटा को संबंधी और दोस्त को ट्रांसफर करने का ऑप्शन दिया जाए। बिना यूज किए डेटा को यूजर की digital property माना जाना चाहिए। उपभोक्ता को अपने डेली डाटा लिमिट से अनयूज्ड डाटा दूसरों को ट्रांसफर करने की परमिशन होनी चाहिए, बिल्कुल उसी तरह जैसे पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। आज मोबाइल डेटा कोई लक्जरी नहीं, डिजिटल ऑक्सीजन बन चुका है। टेलीकॉम कंपनियों की ये लूट बंद होनी चाहिए।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts