Wed, 27 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : ब्राह्मणों से क्षमा-याचना करें अखिलेश यादव, यही प्रायश्चित है', राजकुमार भाटी के बयान पर मायावती की सलाह...

Abhyuday Bharat News / Sun, May 17, 2026 / Post views : 57

Share:

बीएसपी की मुखिया मायावती ने कहा कि सपा का चाल और चरित्र हमेशा जातिवादी रहा है। अखिलेश यादव को राजकुमार भाटी के बयान पर तत्काल माफी मांगकर पश्चाताप करना चाहिए।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी हाल ही में की गई अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले राजकुमार भाटी एक कार्यक्रम में थे, जहां उन्होंने ब्राह्मणों से जुड़ी एक कहावत का जिक्र किया। टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और ब्राह्मण समाज राजकुमार भाटी पर भड़क उठा। समाज के लोगों ने भाटी की टिप्पणी का विरोध करते हुए उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अब इस कड़ी में बीएसपी की मुखिया और यूपी की पूर्व सीएम मायावती का बयान आया है।

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि राजकुमार भाटी की टिप्पणी के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए। अपने ट्वीट में मायावती ने कहा, 'समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर की गई अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाजी आदि को लेकर हर तरफ उपजा भारी आक्रोश व उसकी तीव्र निंदा स्वाभाविक ही है। इस विवाद के फलस्वरूप पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मायावती ने आगे लिखा, 'संकीर्ण जातिवादी राजनीति करने वाली सपा के नेतृत्व की इस मामले को लेकर खामोशी से भी मामला और अधिक गंभीर होकर काफी तूल पकड़ता जा रहा है। स्थिति भी तनावपूर्ण होती जा रही है। वैसे भी सपा प्रवक्ता के गैर-जिम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के आदर-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुची है, तो उसको गंभीरता से लेते हुए सपा मुखिया को इसका तत्काल संज्ञान लेकर ब्राह्मण समाज से क्षमा-याचना व पश्चाताप कर लेना चाहिए तो यह संभवतः उचित होगा।'

सपा का चरित्र जातिवादी- मायावती

सपा को घेरते हुए मायावती ने कहा, 'इसके अलावा, इस ताजा प्रकरण से लोगों की नजर में यह भी साबित है कि खासकर दलितों, अति-पिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि की तरह ब्राह्मण समाज-विरोधी भी सपा का जातिवादी चाल व चरित्र बदला नहीं है बल्कि और ज्यादा गहरा ही हुआ है। इसके साथ ही, ब्राह्मण समाज के प्रति वर्तमान सरकार के रवैयों को लेकर भी जो जबरदस्त नाराजगी इस समाज में देखने को मिल रही है, वह भी किसी से छिपा हुआ नहीं है। जबकि, यह सर्वविदित है कि बीएसपी द्वारा सर्वसमाज की तरह ब्राह्मण समाज को भी पार्टी व सरकार में भरपूर आदर-सम्मान देने के साथ-साथ हर स्तर पर उन्हें उचित भागीदारी दी गई है। अर्थात, बीएसपी में यूज एंड थ्रो नहीं है बल्कि सर्वसमाज का हित हमेशा सुरक्षित रहा है।

राजकुमार भाटी पर एफआईआर दर्ज

आपको बता दें कि अपनी टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने माफी मांगी थी लेकिन ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि इस मामले में माफी काफी नहीं,बल्कि कार्रवाई होनी चाहिए। राजकुमार भाटी के खिलाफ नोएडा में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। वहीं, बुधवार को उनके बयान के विरोध में गौतमबुद्ध नगर के कई वकीलों सहित सपा समर्थकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राजकुमार भाटी के बयान को लेकर गाजियाबाद में भी बीजेपी नेता अजय शर्मा की तरफ से शिकायत दी गई है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts