Sat, 11 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

राजस्थान न्यूज़ : आज के बाद इस दुनिया में नहीं दिखेगी आपकी बहन… सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई ने खाया जहर...

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 3, 2026 / Post views : 101

Share:

आज के बाद इस दुनिया में नहीं दिखेगी आपकी बहन… सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई ने खाया जहर, इस वजह से थीं परेशान

राजस्थान के जोधपुर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग और मानसिक दबाव से परेशान थीं। गंभीर हालत में उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

यह घटना बुधवार सुबह बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी इलाके की बताई जा रही है। घटना के कुछ घंटे पहले अनीता बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, “आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।” पोस्ट सामने आने के बाद परिजनों और परिचितों में चिंता बढ़ गई थी।

कौन हैं अनीता बिश्नोई? (Anita Bishnoi)

अनीता बिश्नोई को सोशल मीडिया पर खेती-किसानी से जुड़े वीडियो के जरिए पहचान मिली। मूल रूप से लाठी गांव की रहने वाली अनीता वर्तमान में जोधपुर में रहती हैं। उनके पति दीनाराम बिश्नोई खेती और ट्यूबवेल का काम करते हैं, जिनकी वह खेतों में मदद करती हैं।

अनीता ट्रैक्टर चलाने, जुताई करने, फसल बोने, सिंचाई करने और कटाई जैसे कृषि कार्यों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती थीं। उनके देसी अंदाज और कृषि जीवन से जुड़े कंटेंट को लोगों ने काफी पसंद किया, जिससे वह सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गईं।

क्या है पूरा विवाद?

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले अनीता ने महिलाओं के आधुनिक पहनावे और छोटे कपड़ों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ विरोध और ट्रोलिंग शुरू हो गई।

परिवार का आरोप है कि कई सोशल मीडिया यूजर्स और कुछ अन्य कंटेंट क्रिएटर्स लगातार उन्हें निशाना बना रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं। उनके पति ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत करने की बात भी कही थी, लेकिन अनीता ने यह कहते हुए मना कर दिया था कि वह किसी से नहीं डरतीं।

जहर खाने से पहले शेयर की थीं दो पोस्ट

बताया जा रहा है कि आत्महत्या का प्रयास करने से पहले अनीता ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट साझा की थीं। पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और वह कोई गलत कदम उठा सकती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया परिवार और समर्थकों से सलाह भी मांगी थी।

इसके कुछ समय बाद उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, “अब आपकी बहन वापस नहीं आएगी।” इस पोस्ट के कुछ देर बाद ही उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

अनीता बिश्नोई के पति का आरोप है कि उनकी पत्नी को जानबूझकर सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा था। लगातार ट्रोलिंग, आलोचना और कथित धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव में थीं।

परिजनों का कहना है कि अनीता राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक मुद्दों और जागरूकता से जुड़े वीडियो बनाती थीं। हाल ही में साझा किए गए एक वीडियो के बाद विवाद बढ़ा और उन्हें लगातार ट्रोल किया जाने लगा। परिवार का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट व अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts