Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : गाली-गलौज कमजोरों का हथियार... पीएम मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल...

Abhyuday Bharat News / Thu, May 21, 2026 / Post views : 110

Share:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ 'गद्दार' संबंधी टिप्पणी के लिए राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए गुरुवार पीयूष गोयल ने कहा कि उनके बयान उनकी हताशा को दर्शाते हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि जनता बार-बार उन्हें नकार रही है और उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम मोदी को निशाना बनाकर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के बयान और भाषण उनकी हताशा को दर्शाते हैं। जनता बार-बार उन्हें नकार रही है। पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है दूसरी तरफ नकारात्मक सोच वाले राहुल गांधी अपने बयानों और भाषणों में बार-बार अपना यही स्वभाव और चरित्र दिखा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गोयल ने कहा कि यह एक अलग बात है कि भारत की जनता उन्हें एक के बाद एक नकार रही है। उनकी हताशा और खुद से पैदा की गई भावनाएं और जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, वह स्पष्ट है। राहुल गांधी की ओर से राजनीतिक हमलों में "देशद्रोह" शब्द के प्रयोग पर सवाल उठाते हुए मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया।

क्या नक्सलवाद का खात्मा करना देशद्रोह है या कांग्रेस शासन में वर्षों तक नक्सलवाद को फलने-फूलने देना देशद्रोह है। कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार जिस तरह से घुसपैठियों का समर्थन करते हैं, वह देशद्रोह है।

                                                    पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री

पीयूष गोयल ने कहा कि क्या वैश्विक मंच पर भारतीय ध्वज का सम्मान करना देशद्रोह माना जाता है, या विदेशों में भारतीय ध्वज का अपमान करना देशद्रोह है। क्या आतंकवाद की कमर तोड़ना, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना देशद्रोह माना जाता है। पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा कमजोरी को दर्शाती है। यह स्पष्ट है कि राहुल गांधी जिस शब्दावली का प्रयोग करते हैं, उसे अंग्रेजी में गाली-गलौज कमजोरों का हथियार है कहा जाता है।

अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि आपको खड़ा होना होगा और लड़ना होगा। जब आरएसएस कार्यकर्ता आपके घरों में आकर मोदी और शाह के बारे में बात करें, तो आपको उन्हें बताना होगा कि उनका संगठन, मोदी और शाह गद्दार हैं। उन्होंने हमारे देश को बेचने की कोशिश की है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts