Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

बिलासपुर : घरेलू–हिंसा–प्रताड़ना की शिकार 25 वर्षीया युवती - शिशु सहित,PMSSM को खबर लगने पर पुलिस-सखी सेंटर में भरती कराया गया।

Abhyuday Bharat News / Mon, May 18, 2026 / Post views : 203

Share:

जचकी के दूसरे दिन घर से निकाली गई। युवती अपनी नवजात शिशु को लेकर भूखी– प्यासी रेलवे स्टेशन बिलासपुर में पड़ी रही।

👉प्रवासी मजदूर संगठनों का संयुक्त मोर्चा ( PMSSM) के संयोजक एवं लोक सिरजनहार यूनियन के (LSU) के अध्यक्ष व गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) के केंद्रीय संयोजक लखन सुबोध को दिनाँक 13.05.2026 को PMSSM के घटक संगठन छत्तीसगढ़िया बनिहार संघ ( CBS) के महासचिव श्री रामेश्वर कुर्रे ने फोन पर सूचित किया कि , एक युवती ( शिर्षांतर्गत उल्लेखित अनुसार) बिलासपुर के रेल्वे स्टेशन में पड़ी है।उन्हें न्याय– राहत देने में सहयोग प्रदान किया जाए।

👉इसकी पूरी जानकारी लेने सम्पर्क सूत्र से पीड़िता के गांव ( सक्ति जिले के एक गांव। संवेदनशील मामला होने से उनका नाम व गांव का नाम जाहिर नहीं किया जा रहा है)

एवं अन्य स्रोतों को खंगाला गया और युवती से भेंट चर्चा के लिए LSU महासचिव वीरेंद्र भारद्वाज को रेल्वे स्टेशन सहयोग करने भेजा गया।

👉युवती से संपर्क· चर्चा होने के बाद पुलिस(GRP) व सखी सेंटर सम्पर्क कर उन्हें वहां रखा गया है उनसे एवं उनके शुभ चिंतक प्रवासी मजदूर साथी से , जो जानकारी मिली वह बहुत दर्दनाक है।

👉जानकारी मिली कि, इनके पिता, जो शराबी– बदमाश है । इनकी शादी आज से करीब 6 -7 वर्ष पूर्व एक ऐसे व्यक्ति से कर दिया, जो शराबी– बदचलन निकला । उनसे इस युवती को 2 बच्चा भी हुआ।

👉लेकिन उनके पति की बदचलनी के चलते और युवती द्वारा समझाइस के कारण, इस युवती से बहुत मारपीट करता था। युवती ने बताई कि,उनके पैर में बिजली वायर को बांधकर करंट लगाता था । इस पर वह युवती किसी तरह वहां निकल कर इलाज करवाई।

👉 मायके में उनके बाप ने आश्रय नहीं दिया, तो युवती बेबसी–लाचारी में प्रवासी मजदूर बनकर गुजरात चली गई। वहां काम करने में एक नेपाली युवक से संपर्क होने पर प्रेम विवाह कर लिया। और गर्भ में रह गई।

👉लेकिन वह नेपाली युवक भी गर्भ होने की बात जानकर , मैं अपने देश कुछ काम से जा रहा हूँ, कहकर चला गया है।

👉युवती इस हालात में अपने परिवार के परिचित–रिस्तेदार जो खुद हैदराबाद में प्रवासी मजदूरन हैं, के साथ चली गई और उनके आश्रय में रही ।

👉 इधर युवती की माँ, जो अपनी पुत्री के दुःख से दुखी थी , उन्होंने युवती को हैदराबाद से सक्ति के गांव बुलवा लिया ।

👉वहाँ मुश्किल से 10-15 दिन रही लेकिन जचकी हुई तो उसका पिता और रिश्ते वालो ने यह किसका बच्चा हैं इसे नहीं जानते , हमारी बदनामी होगी,कहकर झगड़ने लगे। युवती ने नेपाली से शादी करने आदि बातों को बताई लेकिन उनकी नहीं सुनी गई और बच्चा होने के 2-3 दिन के बाद ही उन्हें घर से निकाल दिया गया और कहा गया कि तुम जाओ कहीं मर– खप जाओ लेकिन यहाँ मत आना।

👉ऐसी स्थिति में वह युवती किसी तरह बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में आ गई और दो दिन रुकी।

👉और तब श्री सुबोध को जानकारी होने पर उपरोक्त सहयोग प्रदान किया गया।

👉 दिनाँक 15-5-2026 को श्री सुबोध एवं LSU/GSS ऑफिस सचिव श्री अजय अनंत सखी सेंटर में जाकर युवती व शिशु के स्वास्थ की जानकारी ली। उन्हें आश्वस्त किया गया।

👉विशेष बात यह है कि, हमें जानकारी मिली है कि, वह जिस नेपाली से शादी की बात कह रही है,वह एक ऐसे व्यक्ति हो सकता है, जो फ्रॉड करके युवती से शादी के नाम पर सिर्फ शारीरिक शोषण करने वाला है। लेकिन लड़की ऐसा नहीं मानती हमने युवती को समझाया है, कि तुम्हारे साथ जिन–जिन लोगों ने जुल्म किया है, उन सबके खिलाफ FIR लिखाओ, हम हर तरह से सहयोग करेंगे।

👉अभी युवती की मानसिक हालात सामान्य नहीं है, वह अकेलापन –निराश्रय कि शिकार है। लेकिन हमारी बातों का कुछ असर हुआ और उन्होंने कहा कि, यदि आप लोग सहयोग देंगे तो मैं रिपोर्ट करूंगी। मेरे पति जो नेपाली है वह भी फ्रॉड होगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट करूंगी।

👉*PMSSM* एवं सभी सहमना संगठन इस युवती को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

संलग्न – संदर्भित फोटोग्राफ

जारीकर्ता: भरतलाल टंडन PMSSM/LSU प्रवक्ता, जांजगीर चांपा

मो.–8717834059

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts