ब्रेकिंग
सूचना
जिले से एक घटना सामने आई है, जहां सांप के काटने से एक 22 वर्षीय विवाहिता की जान चली गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव की है। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुजानपुर गांव के रहने वाले बुलेट शाह की 22 वर्षीय पत्नी किरण कुमारी मंगलवार की देर रात घर से बाहर शौच के लिए निकली थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक अत्यधिक जहरीले कोबरा सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के काटते ही जहर शरीर में फैलने लगा, जिससे महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह वहीं अचेत होकर गिर पड़ीं।
अचेत अवस्था में महिला को देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद सदर अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका का एक साल का छोटा बेटा है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया है। वहीं, महिला का पति बुलेट शाह घर पर नहीं था, वह विदेश रहकर काम करता है। पत्नी की मौत की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और सदर अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए रोते-बिलखते परिजनों को सौंप दिया गया है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन