Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: 2025, Delhi Election Result Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे, 27 साल बाद दिल्ली पर भगवा परचम, मिल्कीपुर में भी योगी बम-बम

Admin / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 283

Share:

दिल्‍ली के सियासी दंगल में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ दिया है. केजरीवाल, सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज सहित कई दिग्गज चुनाव हार चुके हैं. यहां देखें

दिल्ली में BJP की दमदार एंट्री हो चुकी है. 27 साल का वनवास समाप्त करते हुए भाजपा ने दिल्ली

में भगवा लहरा दिया है. दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी (AAP) को ऐसे नकारा कि पार्टी के नंबर-1 नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), नंबर-2 नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), सौरभ भारद्वाज तक चुनाव हार गए. दिल्ली में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि विकास और सुशासन की जीत हुई. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम दिल्ली के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे. यह गारंटी है. दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने हार स्वीकार कर ली है. केजरीवाल ने कहा हम हार स्वीकार करते हैं.   दिल्ली में भाजपा के आप के कई महारथियों धूल चटा दी है. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, अवध ओझा सहित कद्दावर नेता हार गए. हालांकि कालकाजी सीट पर लगातार पिछड़ने के बाद भी आतिशी चुनाव जीत गई. मालूम हो कि दिल्ली का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में गया था. जिसके बाद भाजपा ने लगातार अपनी बढ़त बनाई रखी.

अभी तक रुझान की बात करें तो भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है. इसमें कई सीटों पर भाजपा चुनाव जीत चुकी है. वहीं आप 22 सीटों पर आगे चल रही है या चुनाव जीत चुकी है. दिल्ली के रुझानों पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है. शाम 7.30 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

3182 वोटों के अंतर से प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल भी हार गए हैं. केजरीवाल 3182 वोटों के अंतर से प्रवेश वर्मा से चुनाव हार गए. जंगपुरा में मनीष सिसोदिया हार गए हैं. दिल्ली में कुल विधानसभा सीटें 70 हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है. ज्‍यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को आप पर बढ़त दिखाई गई है. जो अब सही साबित होती नजर आ रही है. 

दिल्ली का स्कोर LIVE: शुरुआती रुझानों में कौन आगे

कुल सीटें AAP BJP कांग्रेस 
70 22 48 0
 

Delhi Election Results Live Updates:

दिल्ली में कांग्रेस का लगातार तीसरी बार नहीं खुला खाता, 67 सीटों पर जमानत जब्त

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 साल तक सरकार चलाने के बाद सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 70 में से सिर्फ तीन सीटों पर ही अपनी जमानत बचा सकी और लगातार तीसरी बार चुनाव में उसका खाता तक नहीं खुला.

यह बात जरूर है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार अपनी वोट हिस्सेदारी में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की है. उसने करीब 6.4 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उसे 4.26 प्रतिशत वोट मिले थे.

दिल्ली में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने से विकास होगा: राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत पर कहा कि अब दिल्ली में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने से विकास होगा.

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की विजय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और जनहितैषी योजनाओं पर राष्ट्रीय राजधानी के आमजन के अटूट विश्वास की मोहर है. मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री जो कहते है वह करते है, इसलिए दिल्ली की जनता ने यह जनादेश भाजपा को दिया है.”

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर, रांची में कार्यकर्ताओं ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो

https://twitter.com/i/status/1888190383760552206  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts