Wed, 01 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

अवसर बनाम व्यवस्था : विषय चयन की अधूरी आज़ादी

‘हिंदू विवाह के लिए रस्में और सात फेरे जरूरी’, गुजरात HC बोला- सिर्फ मैरिज रजिस्ट्रेशन विवाह नहीं

मनरेगा की जगह आज से VB-G RAM G लागू: 100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी, दिहाड़ी भी बढ़ा

पहले टी20 में भारत और इंग्लैंड की टक्कर आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सबकी नजरें, जानिए पिच रिपोर्ट समेत मैच से जुड़ी

पंजाब में बिजली की मांग 17,147 मेगावाट के पार, भीषण गर्मी और धान सीजन से बढ़ा दबाव, मॉनसून से राहत की उम्मीद

हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला: महिला ने शख्स को शराब पिलाकर अपनी साथी के साथ अश्लील तस्वीरें खींचीं, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठ लि

नाबालिग से दरिंदगी: डराकर किया शारीरिक शोषण, मां बनने पर हुआ खुलासा, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट

वर्दी छूटी पर तेवर नहीं! सस्पेंशन के बाद भी सड़क पर उतरा ये जांबाज, 6 मिलियन फॉलोअर्स वाले स्टार ने खोली सिस्टम की पोल

नितिन या पता नहीं कौन, मुझे नाम भी नहीं पता’, BJP अध्यक्ष पर सीएम रेवंत रेड्डी का तंज, कहा- तेलंगाना के लोग भाजपा को कुच

केतन की हत्या का महिला डॉक्टर ने हंसते हुए उड़ाया मजाक, बोली- झूठ बोलोगे तो मरोगे ही, 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट हुई तो अक्

सूचना

दिल्ली न्यूज़ : फ्रेंचाइजी के नाम पर 1069 लोगों से 4.17 करोड़ की ठगी, दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 10

Share:

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हर महीने मोटी कमाई और आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद फ्रेंचाइजी के नाम पर उनसे बड़ी रकम वसूलकर फरार हो जाते थे। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मिलकर 1069 लोगों से करीब 4.17 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को एक भरोसेमंद कारोबारी समूह के तौर पर पेश करते थे और निवेश करने वालों को ज्यादा मुनाफे का लालच देते थे। ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच में वित्तीय लेनदेन, कंपनी से जुड़े दस्तावेज और अन्य सबूतों के आधार पर तीनों डायरेक्टरों की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी FunTasteTic Cafe की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। आरोपी हर महीने मोटी कमाई और पक्के रिटर्न का झांसा देकर लोगों को निवेश के लिए तैयार करते थे। इसके बाद उनसे रकम लेकर कथित तौर पर फरार हो जाते थे। जांच के मुताबिक, अब तक 1069 लोगों से करीब 4.17 करोड़ रुपये की ठगी का पता चला है। इनमें से करीब 2.88 करोड़ रुपये की रकम निवेशकों को वापस नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान 70 से ज्यादा पीड़ित सामने आए हैं। इन लोगों ने अपने दावों के समर्थन में बैंक ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, भुगतान की रसीदें और आरोपियों के साथ हुई व्हाट्सएप चैट जैसे अहम सबूत पुलिस को सौंपे हैं।

आरोपियों के बैंक अकाउंट फ्रीज

फ्रेंचाइजी के नाम पर कथित ठगी करने वाले आरोपियों ने निवेशकों से रकम लेने के बाद भुगतान करना बंद कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद कंपनी का ऑफिस और वेबसाइट भी बंद कर दी गई, जबकि निवेशकों को व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया, ताकि वे सवाल न उठा सकें। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने नए निवेशकों से मिली रकम का इस्तेमाल पुराने निवेशकों को भुगतान करने में किया, जिससे लोगों के बीच कंपनी के प्रति भरोसा बना रहे। पुलिस के मुताबिक, यह तरीका निवेशकों को लंबे समय तक जोड़कर रखने के लिए अपनाया गया था। EOW ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के 4 बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को 29 जून को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

लंबे समय से तलाश में थी पुलिस

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) इस मामले में आरोपियों की काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जांच तेज कर दी गई थी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार पुलिस ने तीनों आरोपियों को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अब उनसे मामले से जुड़े अहम सवालों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts