Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: पीरियड्स के दौरान हैवी एक्सरसाइज क्यों नहीं करनी चाहिए? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से समझें

Admin / Sun, Jan 19, 2025 / Post views : 435

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में मूड स्विंग्स ज्यादा रहते हैं। वहीं कुछ महिलाओं को क्रैम्प्स ज्यादा होते हैं। इससे जुड़ी समस्याएं हर महिला में अलग-अलग हो सकती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो हर लड़की को जरूर माननी चाहिए। जैसी कि पीरियड्स के दौरान अपनी साफ-सफाई का ध्यान रखना और सिर्फ हेल्दी चीजें खाना। क्योंकि अगर पीरियड्स में हाइजीन अवॉइड होती है, तो इंफेक्शन का खतरा उतना ज्यादा होता है। इसी तरह इस दौरान हैवी एक्सरसाइज करने की मनाही भी होती है। आयुर्वेद ने भी इस बात को सही माना है। अगर आप किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से बात करेंगे, तो एक्सपर्ट भी पीरियड्स में लाइट वर्कआउट करने की सलाह देंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एमडी आयुर्वेद डॉ नीतिका कोहली ने वीडियों शेयर किया है। आइए इस लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका कारण।

01 - 2024-12-17T151956.767

पीरियड्स के दौरान हैवी एक्सरसाइज क्यों नहीं करनी चाहिए? Why We Should Avoid Heavy Exercise During Periods

एक्सपर्ट के मुताबिक आयुर्वेद में पीरियड्स के दौरान हैवी एक्सरसाइज करने की मनाही होती है। खासकर शुरुआत के 4 दिन शरीर पर बिलकुल जोर नहीं डालना चाहिए। क्योंकि पीरियड्स के दौरान बॉडी डिटॉक्स हो रही होती है। ऐसे में बॉडी पहले से अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर रही होती है। ऐसे में अगर हैवी एक्सरसाइज की जाए, तो इससे बॉडी पर प्रेशर पड़ सकता है। आगे चलकर यह समस्याएं बढ़ने की वजह भी बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में होने वाले तेज दर्द से जुड़ी है एंडोमेट्रियोसिस की बीमारी, जानें कैसे करती है शरीर को प्रभावित?

पीरियड्स के दौरान हैवी एक्सरसाइज करना कैसे नुकसानदायक है? Why Heavy Exercises are Harmful In Periods

पीरियड्स के दौरान शरीर में वात अधिक होता है और इसे नॉर्मल करने की जरूरत होती है। ऐसे में पर्याप्त आराम करना और गर्म खाना खाने से काफी मदद मिलती है। लेकिन अगर इस दौरान हैवी एक्सरसाइज की जाए या स्ट्रेस लिया जाए, तो लंबे समय में कई परेशानियां हो सकती हैं। इसके कारण पीरियड्स फ्लो कम होना या पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पीरियड्स के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए? Things To Keep In Mind During Periods

  • पीरियड्स के दौरान ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके दिमाग या शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

  • पीरियड्स के दौरान भी हेल्दी डाइट लें। अपनी डाइट में आयरन युक्त चीजों को ज्यादा शामिल करें। इससे आपका ब्लड फ्लो मेंटेन रहेगा।

  • दर्द होने पर गर्म पानी की सिकाई लें और दिनभर गुनगुना पानी पीते रहें। इससे आपकी बॉडी को काफी रिलैक्स मिलेगा।

  • पीरियड्स में जंक फूड अवॉइड करें। क्योंकि इनमें मौजूद तेल और मसाले शरीर को नुकसान कर सकते हैं।

  • ठंडा खाना खाने के बजाय सर्दियों में गर्म खाना ही खाएं। इससे शरीर को काफी आराम मिलेगा।

  • अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं, तो पीरियड्स के दौरान वॉक करें या लाइट एक्सरसाइज करें।

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में कद्दू के बीज खाना क्यों फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से

अगर आप पीरियड्स के दौरान हैवी एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts