Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: Monsoon में बढ़ जाता है बच्चों में मौसमी बीमारियों और इन्फेक्शन का खतरा, ऐसे रखें उनका ख्याल

Admin / Sat, Jul 20, 2024 / Post views : 392

Share:
मानसून का सीजन (Monsoon) भले ही आपतो चिलचिलाती धूप से राहत दिलाता है, लेकिन सुहाने मौसम के साथ ही इस दौरान कई सारी बीमारियों और संक्रमणों (Monsoon Illness) का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में यूं तो कोई भी बीमार हो सकता है, लेकिन बच्चों में इसका खतरा ज्यादा होता है। बच्चों की इम्युनिटी कमजोर (Weak Immunity) होने की वजह से मौसमी बीमारियां और इन्फेक्शन उन्हें आसानी से अपना शिकार बना लेती हैं। बरसात आते ही रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं और वेक्टर बॉर्न डिजीज के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसलिए बच्चों को इन बीमारियों से बचाना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से बच्चों और साथ ही पेरेंट्स को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मानसून की बीमारियों से अपने बच्चों को बचाने के 7 प्रभावी तरीकों के बारे में। आइए जानते हैं कैसे रखें मानसून में बच्चों का खास ख्याल-

बच्चों को सही कपड़े पहनाएं

बच्चों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है, जिसके चलते मौसम में हल्के बदलाव की वजह से वह आसानी से बीमारी पड़ जाते हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित रखने के लिए मौसम के अनुकूल कपड़े पहनाएं। उन्हें लाइट, हवादार और ऐसे कपड़े पहनाएं, तो भीगने पर जल्दी सूख जाएं। साथ ही उन्हें ज्यादा दिनों तक गीले कपड़ों में न रहने दें।

घर के आसपास सफाई रखें

बरसात के दिनों अक्सर मच्छरों से होने वाली बीमारियां भी काफी बढ़ जाती हैं। बारिश की वजह से जमा होने वाला पानी मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल यानी ब्रीडिंग प्लेस की तरह काम करता है, जिससे उन्हें पनपने का मौका मिलता है। ये मच्छर डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं, इसलिए इससे बचाव के लिए घर के आसपास सफाई बनाए रखें और पानी जमा होने न दें।

हाइड्रेटेड रहें

सिर्फ गर्मी ही नहीं, बरसात में भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए हाइड्रेड रहना बेहद जरूरी है। डिहाइड्रेशन अक्सर कमजोरी और थकान की वजह बनता है। ऐसे में अपने बच्चों को हेल्दी रखने के लिए उनके शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए उनकी डाइट में सूप, जूस जैसे ड्रिंक्स शामिल करें।

हेल्दी डाइट

अपने बच्चों की इम्युनिटी मजबूत करने के लिए उन्हें हेल्दी डाइट दें। इसके लिए उनकी डाइट में विटामिन और मिनरल से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करें। ताजे विटामिन सी रिच फूड्स, खट्टे फल, सब्जियां आदि प्रतिरक्षा को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इन्फेक्शन को रोकने के लिए स्ट्रीट फूड या अस्वच्छ स्थानों के भोजन से बचें और घर का बना साफ-सुथरा भोजन चुनें।

बच्चों को ज्यादा देर बाहर न रहने दें

मानसून के दिनों में कोशिश करें कि बच्चे ज्यादा देर बाहर न घूमें। गीली और कीचड़ भरी जगहों की वजह से वह विभिन्न संक्रमणों के संपर्क में ला सकते हैं। ऐसे में उनके बाहर खेलने के समय को सीमित करें और बोर्ड गेम या पहेलियां जैसी इनडोर एक्टिविटी में उन्हें बिजी रखें।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts