Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: चेहरे को साफ़-सुथरा और बेदाग बनाने के लिये घर पर बनाये बेसन से, ये बेहतर फेसपैक….।

Admin / Mon, Aug 5, 2024 / Post views : 397

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 स्वास्थ्य/सौन्दर्य : त्वचा से जुड़ी समस्याएं कई बार आपकी खूबसूरती पर हावी होने लगती हैं। अगर आप भी आप भी त्वचा से सम्बंधित समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो त्वचा पर बेसन का प्रयोग करना शुरू कर दीजिए। औषधीय गुणों से भरपूर बेसन को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा में सबसे ज्यादा सफाई की जरूरत होती है, तैलीय त्वचा, खुरदुरी त्वचा, सांवली त्वचा, फोड़े-फुंसी की समस्या, पिम्पल की दिक्कत आदि। इन सभी समस्याओं से छूटकारा पाने के लिये मॉनसून में बेसन से बने फेस पैक्स आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए इन्हें बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

बेसन और हल्दी :

फेसपैक जिसे हिंदी में ऊबटन कहते है, बेसन 1 चम्मच और हल्दी एक चुटकी के अनुपात में लेकर अपनी जरूरत के अनुसार मात्रा में अच्छे से मिला लें और फिर जरूरत के अनुसार कम से कम उसमें पानी पानी मिलाकर चेहरे पर लगायें और दस मिनट तक लगा रहने दें, उसके बाद ध्हो लें। तुरंत ही आपके चेहरे की चिकनाई , चेहरे पर जमी हुई धूल और मिट्टी साफ़ हो जायेगी, फोड़े-फुंसी घाव काफी हद तक छुप (concealed) जायेंगे, चेहरे का शुष्क पना खत्म हो जायेगा। 15 दिन तक निरंतर प्रयोग करने से चेहरे पर चमक और निखार आयेगा, त्वचा गोरी होने लगेगी।

बेसन और एलोवेरा :

घर पर आपको प्राकृतिक ऊबटन जिसे फेसपैक कहते है बनाने के लिए आपको एक कटोरे में बेसन और एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिला लें। सिर्फ 15 मिनट के लिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो लें। इस फेसपैक की मदद से आपकी त्वचा की ड्राइनेस को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। इसके अलावा मुहासे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस फेस पैक का प्रयोग कर सकते हैं।

बेसन और दही :

अगला नुस्खा फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरे में बेसन और दही निकाल लीजिए। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए। आपको इस फेस पैक/ऊबटन को लगभग 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखना है और फिर मुंह धो लेना है। इस फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकाला जा सकता है। सप्ताह में एक बार इस फेस पैक का प्रयोग करें और महीने भर के अंदर खुद-ब-खुद सकारात्मक प्रभाव देखें।

स्किन के लिए वरदान बेसन :

बेसन में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा की गंदगी को साफ कर आपकी त्वचा के निखार और चमक को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा बेसन चेहरे पर निकलने वाले जिद्दी मुंहासों का सफाया करने में भी मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इस तरह के फेस पैक्स को प्रयोग करने से पहले आपको पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन आजकल गलत खानपान, अनियमित जीवनशैली, प्रदूषण, तनाव आदि के कारण स्किन संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। केमिकल युक्त प्रोडक्ट या गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी त्वचा का निखार कम होने लगता है और स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा के लिए बेसन का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है। बेसन हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बेसन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। बेसन चेहरे की रंगत निखरता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। बेसन से चेहरे के कील, मुंहासे और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? तो आज हम आपको चेहरे पर बेसन लगाने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आपको निखरी और बेदाग त्वचा मिलेगी haldi or turmeric for glowing skin home remedies with besan and aloevera gel उपरोक्त सभी का प्रयोग करते समय इस बात का जरुर ध्यान रखें की किसी – किसी की त्वचा को संभावित तौर पर एलर्जी भी कर सकते है, हालाँकि इसका कोई नुकसान नहीं होगा। यह महिला औ पुरुष दोनों के लिये फायदेमंद है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts