Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: बारिश के मौसम में बीमारियों और संक्रमण से बचना है, तो इन बातों का रखें ख्याल और अपनाये ये टिप्स….।

Admin / Mon, Aug 5, 2024 / Post views : 285

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 स्वास्थ्य : देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। बारिश से सुकून जरूर मिलता है, लेकिन बाद में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान थोड़ी-सी सावधानी से हम स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे से बच सकते हैं। बता दें कि बारिश के मौसम में मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू, कोलेरा, जॉण्डिस, टाइफाइड, लेप्टोस्पिरोसिस, हेपेटाइटिस ए, गैस्ट्रों-इंटेस्टाइनल संक्रमण, सर्दी, इन्फ्लुएंजा जैसी कई प्रकार की बीमारियों का प्रसार बढ़ जाता है। बारिश का मौसम आते ही बीमारियां घर करने लगती हैं। कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया इस मौसम में एक्टिव हो जाते हैं। अगर आप इनके संक्रमण से बचना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ख्याल रखना पड़ेगा, ताकि आप संक्रमण से बचे रह सकें।
  1. मच्छर से होने वाली बीमारियां – मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू
  2. पानी के माध्यम से होने वाली बीमारियां- कोलेरा, जॉण्डिस, टाइफाइड, लेप्टोस्पिरोसिस, हेपेटाइटिस ए, गैस्ट्रों-इंटेस्टाइनल संक्रमण
  3. अन्य बीमारियां- सर्दी, फ्लू, इन्फ्लुएंजा
मॉनसून में सुरक्षित रहने के लिए कुछ आसान टिप्स :
  1. विटामिन सी युक्त भोजन, फल आदि का सेवन प्रचुर मात्रा में लें।
  2. सुनिश्चित करें कि बरसात के समय पानी को उबाल कर पीएं। बाहर से कुछ भी न पिएं।
  3. परिवार का हर सदस्य स्वच्छता का पालन करे।
  4. सुनिश्चित करें कपड़ा गीला न हो।
  5. कपड़ा गीला रहे तो प्रेस कर पहनें, ताकि फंगल या अन्य स्किन इंफेक्शन का खतरा न रहे।
  6. त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए पूरी आस्तीन वाले हल्के हल्के कपड़े पहनें।
  7. संतुलित भोजन करें और अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखें।
  8. सुनिश्चित करें कि सब्जियों ताजी हो। पकाने से पहले ठीक प्रकार से धो लें।
  9. सुनिश्चित करें कि सब्जियों सही तरीके से उबली हुई हो। इसके बाद ही सेवन करें।
  10. तेल, चिकनाई और सोडियम(नमक) की खपत को कम करें।
  11. बारिश में डेयरी उत्पादों से बचें। इसमें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माइक्रोऑर्गेनिजम का खतरा संभव है।

    डाइट में शामिल करें प्रोबायोटिक्स :

    प्रोबायोटिक्स आपकी इम्युनिटी को बेहतर करने में मदद करते हैं। ऐसे में स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए अपनी डाइट में प्रोबायोटिक से भरपूर टोफू, दही और टेम्पेह जैसे फूड शामिल करें। इन्हें खाने से आपके पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और आपके शरीर में खराब बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिल सकती है।

    हॉट ड्रिंक्स पिएं :

    बरसात के दिनों खुद को हेल्दी रखने और अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप सूप, हर्बल चाय और काढ़ा जैसी हॉट ड्रिंक्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और बारिश के मौसम में गले में खराश को रोकने में मदद मिल सकती है।
    नियमित व्यायाम करें :अगर आप खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं, तो नियमित व्यायाम इसका एक आसान और कारगर उपाय है। रोजाना एक्सरसाइज करने से आपको फिट रहने और मानसून में खुद को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts