ब्रेकिंग
सूचना
एक ही मंडप में दूल्हे ने दोनों के साथ सात फेरे लिए और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। दूल्हे ने दोनों दुल्हनों का हाथ थामकर सात फेरे लिए। इस दौरान उसके दोस्तों ने जमकर डांस भी किया। इस शादी से किसी को आपत्ति नहीं थी जिसके बाद जमकर जश्न मनाया गया। इस अनोखी शादी के लिए जो कार्ड छपा था उसमें दोनों दुल्हनों का नाम लिखा हुआ था।
दरअसल, मामला फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव का है। दूल्हे का नाम हितेश यादव है। हितेश अपने ही गांव में रहकर खेती किसानी करता है। हितेश की एक पत्नी शंकरपुर तो दूसरी पत्नी बनियागांव गांव की रहने वाली है। इस शादी से दोनों लड़कियों को आपत्ति नहीं थी। दोनों की अलग-अलग रस्में हुईं लेकिन शादी का फेरे एक साथ एक ही मंडप पर हुए।
कोंडागांव के बैलगांव में हुई अनोखी शादी
दो दुल्हनों के साथ युवक ने रचाई शादी
तीन परिवार थे इस शादी से सहमत
अलग-अलग गांव की रहने वाली हैं लड़कियां
24 मार्च को हुई है शादी
यह शादी अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी 24 मार्च को संपन्न हुई है। ग्रामीणों के अनुसार तीनों परिवारों की रजामंदी के बाद यह विवाह संपन्न हुआ है। इस विवाह से किसी को कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि परिवार ने शादी के लिए ऐसा फैसला क्यों किया इस बारे में किसी ने भी जानकारी नहीं दी। शादी में तीनों परिवार के बुजुर्ग भी शामिल थे।
शादी के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने जमकर डांस किया। इस दौरान दूल्हे के दोस्तों ने शादी में जमकर डांस किया। दूल्हे ने भी अपनी दोनों दुल्हनों के साथ जमकर डांस किया।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन