Sat, 11 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: 3 हजार फीट की ऊंचाई पर सांसे रोकने वाला प्रदर्शन, अबूझमाड़ मलखंब खिलाड़ियों का वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

Share:

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के बैलाडीला स्थित ढोलकल की पहाड़ियों पर करीब तीन हजार फिट पर गणेश जी का मंदिर स्थापित है। आज इस मंदिर से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, ढोलकल गणपति के सामने अबूझमाड़ मलखंभ खिलाड़ियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलखंब का प्रदर्शन किया। पहाड़ियों में चट्टानों के बीच रस्सी बांधकर छात्रों ने मल्लखंब का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान था। इस प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।

दंतेवाड़ा: बैलाडिला की पहाड़ी पर ढोलकर गणेश जी मंदिर है. करीब 3 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थापित ढोलकल गणपति के सामने अबूझमाड़ मलखंभ खिलाड़ियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. अबूझमाड़ के मलखंब खिलाड़ी मलखंब के खेल में कई खिताब जीत चुके हैं. अपने अदभुत खेल कला का प्रदर्शन इन एक्सपर्ट खिलाड़ियों ने ढोलकल गणेश जी के सामने भी किया. मलखंब खिलाड़ियों के प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है. सीएमओ छत्तीसगढ़ ट्वीटर की ओर से भी ये वीडियो शेयर किया गया है. शेयर में मलखंब खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की गई है.

मलखंब का खेल: मलखंब के खेल की गिनती भारत के प्राचीन खेलों में होती है. इस खेल में एक मजबूत लकड़ी को खिलाड़ी खंभे के तौर पर इस्तेमाल करता है. रस्सी और हाथ पैरों की मदद से इस खंभे पर कई तरह के करतब खिलाड़ी दिखाता है. साल 2013 में इस खेल को मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य का खेल घोषित किया है.

कहां हैं ढोलकल गणेश: दंतेवाड़ा जिले में बैलाडिला की पहाड़ियां और घने जंगल हैं. इस जंगल में एक पहाड़ है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 3 हजार फीट ऊंची है. पहाड़ की चोटी पर गणपति बप्पा खुले आसमान के नीचे विराजमान हैं. बस्तर में ढोलकल के गणेश काफी प्रसिद्ध हैं. दूर दूर से लोग इनके दर्शन करने के लिए आते हैं.

मंदिर से जुड़ी बड़ी बातें

  • कहा जाता है यह मंदिर नागवंश के दौरान 10वीं और 11वीं शताब्दी के बीच बना था.

  • यह मंदिर ग्रेनाइट पत्थर से बना है.

  • इस मंदिर में गणेश जी की मूर्ति के ऊपरी बाएं हाथ में टूटा हुआ दांत है.

  • ऐसी मान्यता है भगवान परशुराम के फ़रसे से कटकर यहीं गणपति जी का एक दांत गिरा था.

  • कहा जाता है कि मंदिर को बनाने में करीब एक हज़ार साल लगा है.

  • मंदिर को कोढोलकल गणेश मंदिर के नाम से भी जाना जाता है.

  • प्रकृति प्रेमियों के लिए यह मंदिर अदभुत है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts