Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: आप भी ट्रेन के डिब्बे में खोल सकते हैं अपना रेस्टोरेंट, बस करना होगा ये काम

Admin / Wed, Aug 28, 2024 / Post views : 377

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
रेलवे ने कैटरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने वालों को एक यूनिक अवसर दिया है. यह अवसर रेलवे की एक योजना से मिलने वाला है, जिसमें ट्रेन के डिब्बों में रेस्टोरेंट खोला जाएगा. हालांकि अभी योजना छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग स्टेशनों पर शुरू की जा रही है.
यदि आप कैटरिंग का कारोबार करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है. अब आप भी रेलवे के डिब्बों में अपना रेस्टोरेंट खोल सकते हैं. रेलवे ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है. इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इस योजना का शुभारंभ अभी छत्तीसगढ़ से होने जा रहा है. यदि योजना सफल रही तो देश के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के रेस्टोरेंट शुरू किए जा सकते हैं. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह रेस्टोरेंट रेलवे परिसर में खड़े कंडम कोच में खोले जाएंगे. इस तरह के कोच अभी रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हैं. इन दोनों स्टेशनों पर खड़े कोच को रेस्टोरेंट खोलने के लिए ऐसी जगह पर लगाया जाएगा, जहां लोग आसानी से पहुंच सकें. इन सभी कोच में कुर्सियां इस तरह से लगाई जाएंगे, जिनसे लगेगा कि यह बर्थ हैं और यहां आने वाले लोगों को ट्रेन में बैठकर ही खाने पीने की अनुभूति हो सके.

यूनिक कांसेप्ट है कोच में रेस्टोरेंट

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इन कोच के एक हिस्से में रेलवे का इतिहास बताने वाली प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगेंगे. इससे यहां आने वाले लोग रेलवे का इतिहास और इसकी प्रगति की कहानी आसानी से देख और समझ सकेंगे. रायपुर मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार के मुताबिक कोच में रेस्टोरेंट का कांसेप्ट थोड़ा अलग है, लेकिन मजेदार है. फिलहाल यह कोच 10 साल की लीज पर दिए जाएंगे.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts